Kanika Kapoor Wedding Photos: बेबी डाॅल फेम कनिका कपूर आखिरकार शादी के बंधन में बंध गईं। लंदन में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने गौतम संग शादी की रस्में निभाईं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कनिका कपूर बेहद खूबसूरत ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। कनिका कपूर और गौतम ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इस मौके पर कनिका के खास दोस्त, करीबी और रिश्तेदार मौजूद रहे। कनिका कपूर ने अपनी शादी के लिए ब्राइडल लहंगा चुना। इसके पहले सिंगर की मेहंदी रस्म की तस्वीरे भी सामने आईं थी, जिसमें कनिका बहुत ही प्यारी और ग्लैमरस दिख रही हैं। कनिका कपूर के ब्राइडल लुक ही तारीफ हो रही है। खास बात यह है कि मेहंदी से शादी तक कनिका ने जिन आउटफिट का सिलेक्शन किया, वह गर्मियों में शादी करने वालों के लिए एकदम परफेक्ट आउटफिट है। अगर आप भी इस मौसम में शादी करने जा रही हैं, तो कनिका के ब्राइडल लुक से फैशन टिप्स ले सकती हैं।
Kanika Kapoor Wedding Photos: गर्मियों के लिए परफेक्ट ब्राइडल लुक में दिखीं कनिका, शादी की रस्मों में पहनें ये आउटफिट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनिका कपूर का ब्राइडल लहंगा
सिंगर कनिका कपूर ने अपनी शादी में हल्के पिंक कलर का हैवी लहंगा कैरी किया है। कनिका के इस खूबसूरत लंहगे में सिल्वर थ्रेड से कढ़ाई और सिल्वर पैच वर्क किया गया है। अपने इस भारी भरकम लहंगे पर कनिका ने डीप नेकलाइन मैचिंग ब्लाउज पहना है। साथ ही मैचिंग पिंक एम्ब्रॉडरी का दुपट्टा कैरी किया है। कनिका कपूर के पति गौतम ने भी पाउडर पिंक रंग की शेरवानी पहनी है। दोनों ही लगभग मैचिंग आउटफिट में एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट दे रहे हैं।
कनिका कपूर का ब्राइडल मेकअप
कनिका कपूर के मेकअप और ओवरऑल लुक की बात करें, तो मिनिमल मेकअप अप्लाई किया है। जिसमें पिंक ब्लश और पिंक शेड लिपस्टिक से लुक को पूरा किया गया है।
कनिका कपूर की ज्वेलरी
सिंगर ने अपने हैवी ब्राइडल लहंगे पर मोतियों और स्टोन का जडाऊ चोकर-हार पहन रखा है। मैचिंग मांग टीका और पर्ल गोल्डन कलीरे पहने हुए हैं, जो उनके लुक को राॅयल टच दे रहा है।
कनिका कपूर की मेहंदी
इसके पहले कनिका और गौतम की मेहंदी रस्म हुई। कनिका अपनी मेहंदी फंक्शन में बहुत ही खूबसूरत दिख रही थीं। ट्रेंड फॉलो करते हुए कनिका ने भी अपनी मेहंदी में ग्रीन आउटफिट को चुना। हालांकि उनकी मेहंदी आउटफिट भी गर्मियों के लिहाज से बेस्ट रही।