{"_id":"5f3e280fd05a9d619242f4ce","slug":"kareena-kapoor-look-for-manish-malhotra-copied-by-tv-actress-mrunal-thakur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैगजीन फोटोशूट के लिए टीवी एक्ट्रेस ने कॉपी किया करीना कपूर का ये लुक, लहंगे में दे रहीं पोज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मैगजीन फोटोशूट के लिए टीवी एक्ट्रेस ने कॉपी किया करीना कपूर का ये लुक, लहंगे में दे रहीं पोज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 20 Aug 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena, mrunall thakur
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर को यूं ही स्टाइल क्वीन नहीं कहा जाता। हर बार वो अपने लुक से फैंस को दीवाना बना देती हैं। ऐसा ही हुआ जब कुछ महीनों पहने करीना ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए लहंगे को पहन रैंपवॉक किया। जिसको लेकर उन्होंने खूब सुर्खियों बटोरी थी। दरअसल, करीना ने कार्तिक आर्यन के साथ रैंपवॉक किया था। जिनके लिंकअप की अफवाहें सारा अली खान के साथ उड़ रही थीं। वहीं करीना मनीष मल्होत्रा के व्हाइट सिल्वर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई थी। अब बेगम करीना के इस लुक को टीवी की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने कॉपी किया है।
2 of 5
kareena, mrunall thakur
- फोटो : instagram
दरअसल, मृणाल ठाकुर छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर छलांग लगा चुकी हैं। ऐसे में उनकी स्टाइल में खास बदलाव होना लाजिमी है। फिल्म बाटला हाउस में जॉन अब्राहम के अपोजिट काम कर चुकीं मृणाल अपने लुक से फैंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। ऐसे में मृणाल का ये लुक काफी खास है। इससे पहले मृणाल जी टीवी के शो कुमकुम भाग्य में बुलबुल का किरदार करते नजर आईं थीं। जिसे फैंस काफी पसंद भी करते थे लेकिन मृणाल ने जल्दी ही शो को अलविदा कह दिया था।
3 of 5
kareena, mrunall thakur
- फोटो : instagram
हालांकि मृणाल के इस लुक की सब तारीफ कर रहे हैं। ड्यूई मेकअप, स्लीक पोनीटेल और डार्क रेड लिप्स में मृणाल का लुक इंप्रेसिव है। वहीं बात करें ज्वैलरी की तो मृणाल ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई करीना से मिलती जुलती ज्वैलरी भी कॉपी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
हालांकि मृणाल ठाकुर के इस लहंगे में न्यूड शेड कलर का इस्तेमाल किया गया है। जो इस लहंगे को थोड़ा अलग बना रहा है। वहीं करीना कपूर के इस लहंगे में किया रैंपवॉक अभी भी लोगों के जेहन में है और वो उससे तुलना कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
mrunall thakur
- फोटो : instagram
मृणाल ने फैशन मैगजीन के लिए कई सारे फोटोशूट कराए हैं। जिनकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। नीले रंग के हैवी वर्क लहंगे के साथ चोकर नेकपीस और राउंड ईयररिंग्स में मृणाल काफी आकर्षक नजर आ रही हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।