Karwa Chauth 2024: करवा चौथ 20 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने परिवार की सुख-शांति और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, शाम के समय पूजा-अर्चना करती हैं और व्रत पूरा करती हैं। करवा चौथ पर महिलाएं अपने हाथो में पति के नाम की मेहंदी लगवाती हैं और इस मेहंदी के रंग के गहरा होने की कामना करती हैं क्योंकि माना जाता है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, पति पत्नी से उतना ही प्यार करता है। अगर आप भी अपनी मेहंदी के रंग को गहरा करना चाहती हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। इस लेख में मेहंदी के रंग को गहरा करने के तरीके बताए जा रहे हैं।
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर लगाएं पिया के नाम की मेहंदी, चार टिप्स से पक्का करें मेहंदी का रंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:37 PM IST
सार
माना जाता है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, पति पत्नी से उतना ही प्यार करता है। अगर आप भी अपनी मेहंदी के रंग को गहरा करना चाहती हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। इस लेख में मेहंदी के रंग को गहरा करने के तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन