फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब लाल लहंगे में दुल्हन सी हसीन नजर आईं बॉलीवुड बालाएं, कटरीना कैफ-कियारा आडवाणी तक का नाम है शामिल

Wed, 16 Sep 2020 04:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 16 Sep 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
kiara advani katrina kaif to deepika padukone bollywood beauty sparkle in red monochrome lehenga
katrina kaif in red floral lahenga - फोटो : instagram

त्योंहारों का सीजन हो या फिर शादियों का, एथिनिक वियर को पहनने का इससे अच्छा दूसरा मौका नहीं मिलता। ऐसे में बॉलीवुड की हसीनाएं कैसे पीछे रह सकती हैं। इनको भी जैसे ही मौका मिलता है खूबसूरत भारतीय लिबास में अपना जलवा जरूर दिखाती हैं। इंडियन वियर की बात हो और लाल रंग ना याद आए, लाल रंग के खूबसूरत एथिनिक वियर में तो कटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण और कियारा आडवाणी तक नजर आ चुकी हैं। जिन्हें देख लड़के क्या लड़कियों के दिल में भी वेडिंग रिंग बज चुकी है। तो चलिए देखें बॉलीवुड की बालाओं के खूबसूरत लाल रंग में लुक्स, जिन्हें देख कोई भी इनका फैन हो सकता है। 

kiara advani katrina kaif to deepika padukone bollywood beauty sparkle in red monochrome lehenga
lahenga - फोटो : instagram
कटरीना कैफ

कटरीना कैफ भले ही वेस्टर्न वियर में अपना गॉर्जियस और हॉट लुक दिखाती हों। लेकिन जैसे ही मौका मिलता है तो वो इंडियन वियर पहने भी सबका दिल चुराती हैं। दिवाली पार्टी अटेंड करने के लिए पहुंची कटरीना कैफ ने मोनोक्रोम लाल रंग का लहंगा पहन रखा था। जिसे फुल स्लीव ब्लाउज और गोल्डन बॉर्डर वाले सिंपल लहंगे के साथ पूरा किया था। सब्यसाची के डिजाइन किए इस लहंगे में कटरीना का पूरा लुक काफी इंप्रेसिव था। वहीं ये लुक भी काफी पॉपुलर हुआ था। 

kiara advani katrina kaif to deepika padukone bollywood beauty sparkle in red monochrome lehenga
lahenga - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण

एथिनिक वियर में कहर ढाने वाली दीपिका का लाल लहंगे में लुक भी काफी इंप्रेसिव था। दरअसल, साल 2018 में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो पर शोस्टॉपर बनीं दीपिका ने लाल रंग का ऑफ शोल्डर टॉप और लांग फ्लोई हैवी एब्रायडरी लाल लहंगा पहना था। दीपिका ने इस लुक को चोकर नेकपीस और मेसी बन के साथ स्मोकी आईज के साथ कंप्लीट किया था। जिसमें दीपिका का लुक बेहद खूबसूरत था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kiara advani katrina kaif to deepika padukone bollywood beauty sparkle in red monochrome lehenga
kiara advani - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी

बॉलीवुड की न्यू स्टाइल डीवा और फैंस के दिलों पर छाने वाली कियारा आडवाणी भी लाल लहंगे में फैंस का दिल चुरा चुकी हैं। मैटेलिक थ्रेड के लिए मशहूर डिजाइऩर अमित अग्रवाल के लिए शो स्टॉपर बनीं कियारा ने लाल रंग का मैटेलिक लहंगा पहना था। जिसे प्लजिंग नेकलाइन ब्लाउज और एमरॉल्ड ग्रीन कलर के नेकपीस के साथ पूरा किया गया था। वहीं बालों में पोनीटेल बांधे और रेड लिप्स के साथ कियारा का लुक काफी इंप्रेसिव था। 

विज्ञापन
kiara advani katrina kaif to deepika padukone bollywood beauty sparkle in red monochrome lehenga
athiya shetty - फोटो : instagram
आथिया शेट्टी

वहीं बॉलीवुड में एक फिल्म से एंट्री करने वाली आथिया शेट्टी का रेड मोनोक्रोम लहंगा भी काफी इंप्रेसिव है। रेशमी थ्रेडवर्क और सितारों से सजे इस लहंगे में आथिया का लुक भी काफी ट्रेंडी है। जिसे देख लड़कियों का इंस्पायर होना तय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed