Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Kiara Advani Photos kiara advani trolled for her gingham dress wear in film kabir singh success party ड्रेस को लोगों ने कर दिया था ट्रोल, कीमत जान बोले-इतने में आ जाता ढंग का कपड़ा
{"_id":"5f4f56058ebc3e53b40f0ae1","slug":"kiara-advani-trolled-for-her-gingham-dress-wear-in-film-kabir-singh-success-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कियारा आडवाणी की ड्रेस को लोगों ने कर दिया था ट्रोल, कीमत जान बोले-इतने में आ जाता ढंग का कपड़ा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
कियारा आडवाणी की ड्रेस को लोगों ने कर दिया था ट्रोल, कीमत जान बोले-इतने में आ जाता ढंग का कपड़ा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 30 Nov 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कियारा आडवाणी फैंस की चहेती हैं। कबीर सिंह की प्रीति बनने के बाद लोग उन्हें बेहद पसंद करने लगे हैं। फिर वो चाहे उनका लुक हो या फिर स्टाइल, कियारा की हर तस्वीर पर फैंस कमेंट करते हैं। लेकिन इसके साथ ही ट्रोलर उन्हें ट्रोल करने से भी बाज नहीं आते हैं। कियारा स्टाइल के मामले में हमेशा क्रिएटिव रही हैं। लेकिन यहीं क्रिएटिवटी उन पर भारी पड़ जाती है। वैसे तो कियारा का फैशन सेंस लाजवाब होता है लेकिन वो ट्रोलर के निशाने पर भी आ ही जाती हैं। ऐसा ही हुआ जब वो फिल्म कबीर सिंह की सक्सेस पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची।
2 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
दरअसल, कियारा पार्टी में गिंगम प्रिंट की ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। पार्टी में सबसे खास दिखने के लिए कियारा इस डिजाइनर ड्रेस को पहनकर पहुंची थीं। कटआउट ड्रेस में नीचे की ओर ए सिमेट्रिकल डिजाइन बनी हुई थी। आगे की ओर रफल स्टाइल के साथ प्लीट्स पड़ी हुई थी। वहीं फ्रंट में स्लिट डिजाइन के साथ कियारा अपने टोंड लेग्स को फ्लांट करते दिख रही थीं।
3 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
कियारा की इस ड्रेस का कलर भी काफी हटके था। रेड, ब्लू एंड ब्राउन शेड की इस ड्रेस को प्रबल गौरांग ने डिजाइन किया था। कमर की साइट कट डिजाइन से कियारा की कर्वी बॉडी भी काफी खूबसूरत लुक दे रही थी। वहीं कियारा ने इस ड्रेस को न्यूड शेड पम्प्स, लाइट टोन मेकअप और हाई पोनी टेल के साथ टीमअप किया था। जिसमें वो हमेशा की तरह की गजब की खूबसूरत दिख रही थीं। लेकिन कियारा की ये ड्रेस फैंस को कुछ खास नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kiara advani
- फोटो : amar ujala
कबीर सिंह जैसी फिल्म की सक्सेस पार्टी के लिए कियारा का ये लुक उनके फैंस के गले नहीं उतरा और उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहीं नहीं ट्रोलर ने कियारा के इस खूबसूरत डिजाइन कपड़े की तुलना ना जाने किन-किन चीजों से कर दी। किसी ने किचन का कपड़ा तो किसी ने कियारा की ड्रेस को गमछे से बनीं ड्रेस तक बता डाला।
विज्ञापन
5 of 5
kiara advani
वहीं इस शानदार डिजाइन ड्रेस की कीमत ने फैंस को और ज्यादा नाराज कर दिया। प्रबल गौरांग की इस ड्रेस की कीमत सुन लोग हैरान रह गए। दरअसल, इस ड्रेस की कीमत एक वेबसाइट के मुताबित करीब 1077 डालर थी। जिसकी रुपये में कीमत थी 78,800 रुपये। जिसे सुन लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि 'इतने में तो ना जाने कितने अच्छे कपड़े आ जाते।'
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।