{"_id":"62a71ac7e7512115070911a2","slug":"kriti-sanon-sultry-look-in-printed-blue-mini-dress-just-3k","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kriti Sanon: कृति सेनन ने पहनी इतनी सस्ती ड्रेस, कीमत पर यकीन करना है मुश्किल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Kriti Sanon: कृति सेनन ने पहनी इतनी सस्ती ड्रेस, कीमत पर यकीन करना है मुश्किल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 13 Jun 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कृति सेनन अपने लक्जरी और एक्सपेंसिव कपड़ों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पार्टी हो या फिर किसी अवॉर्ड शो में शामिल होना हो। हर बार वो अपने स्टाइलिश आउटफिट और ग्लैमरस लुक से लाइमलाइट चुराती हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि ये हसीना इतने एक्सपेंसिव कपड़ों में ही रेडी हो। कृति सेनन ने इस बार आउटिंग के लिए बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश कपड़े को चुना। जिसे कोई भी लड़की पसंद करेगी।
2 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
दरअसल, मां के साथ सैलून जाने के लिए निकलीं कृति सेनन ने छोटी सी समर ड्रेस को चुना था। जिस पर बटरफ्लाई प्रिंट बने थे। नीले रंग की इस मिनी ड्रेस पर बने बटरफ्लाई प्रिंट इसे समर के लिए बिल्कुल परफेक्ट बना रहे थे। वहीं इस समर ट्रेंडी ड्रेस में काउल नेकलाइन बनी थी। जिसके साथ ही स्ट्रैपी स्लीव एडजस्टेबल थी। जिससे अपनी पसंद के हिसाब से नेकलाइन को डीप किया जा सकता है।
3 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
वहीं इस मिनी ड्रेस के साथ कृति ने कूल लुक के लिए स्ट्रैपी फ्लैट सैंडल्स को चुना था। जबकि अपने बालों को सेंटर पार्टेड स्ट्रेट लुक में रखे कृति काफी खूबसूरत दिख रही थीं। जबकि ड्यूई मेकअप और पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक पूरे लुक में चार चांद लगा रही थी। बात करें कृति के इस आउटफिट की तो फैशन लेबल समर समवेयर से पिक की गई ये ट्रेंडी ड्रेस काफी अफोर्डेबल प्राइज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
जिसे स्टाइलिश लड़कियां बेहद आसानी से ले सकती हैं। दरअसल, ऑफिशियल वेबसाइट पर इस ड्रेस की कीमत है करीब 3,913 रुपये। जो कि इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए जरा भी ज्यादा नही हैं। वैसे बता दें कि कृति हमेशा ही ग्लैमरस और एक्सपेंसिव लुक में नजर आती हैं। फिर वो चाहे किसी फिल्म के प्रमोशन में ही क्यों ना रेडी हों।
विज्ञापन
5 of 5
कृति सेनन
- फोटो : social media
पिछले दिनों ही कृति सेनन का ट्रेडिशनल लुक सामने आया था। प्रोड्यूसर की बहन के वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए कृति ने लहंगे से लेकर शरारा तक कैरी किया था। लाल रंग के शरारा संग ब्रालेट और हैवी एंब्रायडरी वाले श्रग में कृति बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। जिसे उन्होंने चोकर नेकपीस और स्ट्रेट हेयर के साथ पूरा किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।