चेहरे का शेप हर महिला का अलग होता है। लेकिन इन दिनों शार्प जॉ लाइन का ट्रेंड है। जिसे सारी एक्ट्रेस फॉलो करती हैं। कुछ इसके लिए सर्जरी का सहारा लेती हैं तो कुछ के पास ये नेचुरल होता है। एक्ट्रेसेज की शार्प जॉ लाइन को देखकर अक्सर लड़कियां भी चाहती हैं कि उनका चेहरा ऐसा ही खूबसूरत दिखे। लेकिन हर किसी के चेहरे की बनावट अलग होती है। लेकिन आजकल मेकअप से सबकुछ संभव है। अगर आप चाहती हैं कि चेहरे के फीचर्स शार्प दिखें तो मेकअप की मदद से ये संभव है। चेहरे को पतला और शार्प जॉलाइन के लिए मेकअप के ये टिप्स बहुत काम आने वाले हैं। तो चलिए जानें उन मेकअप टिप्स को जो चेहरे को पतला और शार्प दिखाने में मदद करेंगे।
Fashion Tips: चेहरे को पतला दिखाना है तो इन मेकअप टिप्स को जरूर आजमाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉन्ट्यूरिंग के बारे में तो लगभग हर महिला जो मेकअप पसंद करती हैं, जानती होगी। लेकिन सही तरीके से कॉन्ट्यूरिंग ही चेहरे को परफेक्ट बनाएगी। अगर चेहरे की डबल चिन पूरा लुक बिगाड़ देती है। तो जबड़े या जॉबोन के नीचे ब्रांजर की मदद से कॉन्ट्यूरिंग करें। इससे इल्यूजन इफेक्ट क्रिएट हो जाता है और डबल चिन दिखना बंद हो जाएगी।
अगर आप चेहरे को लंबा और स्लिम दिखाना चाहती हैं तो हमेशा आईब्रो पर काम करें। मोटी और चौड़ी आईब्रो चेहरे को पतला दिखाने में मदद करती है। लंबी और मोटी आईब्रो चेहरे को खास फ्रेम देती है। जिससे चेहरा पतला दिखने लगता है।
चेहरे को शार्प और पतला दिखाना है आंखों के मेकअप पर ध्यान दें। आंखों को बड़ा और लंबा दिखाने के लिए इनर कॉर्नर को काजल से भरें और मस्कारे की दो से तीन कोट अप्लाई करें। ये चेहरे को पतला दिखाने में मदद करेगी।
केवल मेकअप ही नहीं चेहरे को पतला दिखाने के लिए बड़े फ्रेम के सनग्लासेज भी आपकी मदद कर सकते हैं। बड़े फ्रेम के सनग्लासेज लगाने से चेहरा थोड़ा सा पतला ज्यादा दिखने लगता है।