फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका अरोड़ा ने ओवरसाइज स्वेटर के साथ पहनी हील्स, ट्रोलर्स बोले- जल्दी में पैंट घर पर ही रह गई

Thu, 24 Feb 2022 05:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 24 Feb 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
malaika arora ditch pant for oversize sweater and shirt troller get troll
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media

मलाइका अरोड़ा स्टाइल क्वीन हैं। वो ग्लैमरस और बिंदास लुक से हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। डीप नेकलाइन, बोल्ड शार्ट्स और टाइट्स पहनकर जब भी वो कैमरे के सामने आती हैं तो हर कोई उनके फैशन सेंस के बारे में बात करता है। वहीं सोशल मीडिया पर कई बार उनके ड्रेसिंग सेंस को लोग ट्रोल भी कर देते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला। जब वो बेहद छोटे कपड़ों में घर के बाहर नजर आईं। 

malaika arora ditch pant for oversize sweater and shirt troller get troll
malaika arora - फोटो : instagram

दरअसल, पपराजी के कैमरे में कैद मलाइका अरोड़ा की तस्वीर और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे वो ओवरसाइज टैन ब्राउन कलर के स्वेटर के साथ बड़े साइज की सफेद शर्ट पहने दिख रही हैं। वहीं इस लुक के साथ मलाइका ने बॉटम वियर कैरी नहीं किया है। जबकि बोल्ड और बिंदास ओवरसाइज स्वेटर के साथ वो प्वाइंटेड हील्स पहनकर दिखीं। 

malaika arora ditch pant for oversize sweater and shirt troller get troll
malaika arora - फोटो : instagram

मलाइका के इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक बन रहा है। ट्रोलर्स ने उनके कपड़ों को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा है जल्दी में पैंट घर पर रह गई दीदी की। तो वहीं एक ने लिखा पैंट भूल गई क्या। ट्रोलर्स के इन कमेंट्स के आते ही ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora ditch pant for oversize sweater and shirt troller get troll
malaika arora - फोटो : instagram

मलाइका हमेशा ही अपने ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। पिछले दिनों ही मलाइका का बोल्ड लुक सामने आया था। जिसमे वो बिकिनी में शॉवर लेती नजर आ रही थीं। मलाइका हर मौके पर अपने लुक्स से सुर्खियां बटोर लेती हैं। फुल स्लीव सिकुइन गाउन में मलाइका फोटोशूट करवाती दिखी थीं। जिसमे आउटफिट की थाई हाई स्लिट काफी बोल्ड और रिस्की थी। 

विज्ञापन
malaika arora ditch pant for oversize sweater and shirt troller get troll
malaika arora - फोटो : instagram

बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस लुक्स के साथ ही फिटनेस को लेकर भी काफी सजग हैं। योग और एक्सरसाइज की वजह से वो 48 की उम्र में भी काफी फिट और ग्लैमरस दिखती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed