सब्सक्राइब करें

डांडिया नाइट में दिखना चाहती हैं सबसे 'परफेक्ट' तो मौनी रॉय के खूबसूरत लुक बना देंगे आपको हिट

लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 30 Sep 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
navratri 2019 get ready in traditional wear like mouni roy for dandiya night
टीवी से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय को सुर्खियों में बने रहना खूब आता है। 33 वर्षीय अभिनेत्री ने 2018 में अपना बी-टाउन डेब्यू किया और तब से वो कभी अपने फैशन स्टेटमेंट तो कभी अदाकारी के लिए चर्चाओं में बनी रहती हैं। बंगाली ब्यूटी का स्टाइल स्टेटमेंट बेहतरीन है। चाहे एथनिक वियर हो या वेस्टर्न मौनी हर लुक को परफेक्ट कैरी करती हैं। इस नवरात्रि अगर आप भी सज-धजकर गर्ल्स गैंग में हिट होना चाहते हैं तो मौनी रॉय के जबरदस्त ट्रेडिशनल लुक से टिप्स ले सकती हैं। 
Trending Videos
navratri 2019 get ready in traditional wear like mouni roy for dandiya night
इस लुक में मौनी की नीअॉन रंग की अनारकली बेहद स्टाइलिश है। सफेद रंग के चिकनकारी सूट में टैसल का काम अलग लुक दे रहा है। ऑक्सीडाइज्ड ईयररिंग और ब्लश पिंक लाइट मेकअप के साथ आप भी ये लुक गरबा नाईट में पहनकर हिट हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2019 get ready in traditional wear like mouni roy for dandiya night
जब आपको कुछ भी समझ ना आए तो सिल्क की साड़ी हमेशा अच्छा विकल्प होता है क्योंकि 6 यार्ड यानी साड़ी न ही कभी फैशन से बाहर हो सकती है और न ही इसमें कोई बुरा लग सकता है। मौनी की तरह लाइट ब्लश मेकअप और बन हेयर स्टाइल बनाकर सुंदर सा गजरा और गोल्डन इयररिंग आपके लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी हैं। 
navratri 2019 get ready in traditional wear like mouni roy for dandiya night

डांडिया नाइट्स की तैयारी कर रही हैं तो इस सीजन हल्के रंग 'इन फैशन' हैं। बिना सोचे सफेद या क्रीम रंग का लाइट वेट लहंगा पहन सकती हैं। जो गरबा फंक्शन के लिए परफेक्ट रहेगा। मौनी रॉय के स्ट्रिप स्लीव्स ब्लाउज जिसपर मिरर वर्क किया गया है और फ्लेयर्ड चोली के साथ ट्रांसपेरेंट दुपट्टा आपको गॉर्जियस लुक देने के लिए काफी है। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड एक्सेसरीज और लाइट कर्ल बाल में आप मौनी की तरह जामेंगीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed