Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
New Year 2025 Outfit Ideas Celebrity Inspired Dresses Looks Fashion Tips in Hindi
{"_id":"676253382e1860e9f5033f72","slug":"new-year-2025-outfit-ideas-celebrity-inspired-dresses-looks-fashion-tips-in-hindi-2024-12-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2025 Outfit Ideas: नए साल की पार्टी के लिए खरीदनी है ड्रेस तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स देखें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
New Year 2025 Outfit Ideas: नए साल की पार्टी के लिए खरीदनी है ड्रेस तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स देखें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:14 AM IST
सार
नए साल की पार्टी का जश्न शानदार ड्रेस के बिना अधूरा है। ऐसे में आप ग्लैमरस दिखने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां कुछ अभिनेत्रियों के पॉपुलर और गॉर्जियस लुक्स दिए गए हैं, जो नए साल की पार्टी के लिए परफेक्ट हैं।
विज्ञापन
1 of 7
नए साल की पार्टी के लिए खरीदनी है ड्रेस तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स देखें
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
New Year 2025 Outfit Ideas: 2024 का आखिरी महीना चल रहा है, ऐसे में लोगों ने नए साल के स्वागत के लिए तैयारियां कर ली हैं। नए साल का स्वागत हर कोई अपने अलग-अलग अंदाज में करता है। इसके लिए बहुत से लोग कहीं बाहर घूमने जाते हैं तो वहीं बहुत से लोग घर पर बैठ कर अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं।
वहीं आजकल तो न्यू ईयर पर पार्टी करने का भी काफी ट्रेंड है। यदि आप भी कहीं पार्टी में जा रही हैं तो आपके सामने भी एक सवाल होगा कि आखिर पार्टी में क्या पहनें ? ऐसे में आपके इस सवाल का जवाब हमारे पास है।
यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपने लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं। अभिनेत्रियों के ये लुक्स आप आसानी से कॉपी करके तैयार हो सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको इनकी तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 7
दीपिका पादुकोण
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
दीपिका का ये ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन एक एलिगेंट और क्लासी विकल्प है। इसे पहनकर आप अपना क्लासी अंदाज दिखा सकती हैं। अपने इस गाउन लुक को न्यूड मेकअप और स्मोकी आईज के साथ पेयर करें। इसके साथ ब्लैक या फिर व्हाइट रंग ही हील्स ही कैरी करें।
3 of 7
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की ये ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस आपके लुक में चार चांद लगा देगा। ये लुक न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट हैं। यह ड्रेस स्टाइलिश और ट्रेंडी है। इसे आप ग्लॉसी मेकअप, स्ट्रेट हेयर और स्टडेड ईयररिंग्स के साथ पहनें। चाहें तो इसके साथ स्लीक पोनीटेल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
कियारा आडवाणी
कियारा का फिगर-हगिंग रेड बॉडीकॉन ड्रेस लुक पार्टी के लिए ग्लैमरस है। इसे आप बोल्ड रेड लिप्स, वेवी हेयर और गोल्ड एक्सेसरीज़ के साथ इसे पेयर करें। ये लुक देखने में काफी ग्लैमरस लगेगा।
विज्ञापन
5 of 7
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर का ये मेटैलिक गाउन लुक बहुत खूबसूरत और आकर्षक हैं। ऐसे गाउन को आप न्यू ईयर का की पार्टी में कैरी कर सकती हैं। इसे स्लीक बन हेयरस्टाइल और डैंगलर्स के साथ लुक को सिंपल और ग्रेसफुल रखें। चाहें तो इसके साथ बालों में सॉफ्ट कर्ल्स करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।