बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन कहे जाने वाली नोरा फतेही अक्सर सोशल मीडिया पर अपने नए लुक्स की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में नोरा फतेही का एक नया लुक देखने को मिल रहा है। इस ड्रेस में वह बहूत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। बेहतरीन डांसर होने के साथ साथ नोरा एक टैलेंटेड एक्ट्रेस भी हैं। ये इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनसे बोल्ड रिस्की एंड इंडियन सिग्नेचर स्टेपल को बहुत ही अच्छे ढंग से डिकोड करने की उम्मीद की जाती है। इनका हर एक अंदाज काफी बैलेंस्ड दिखता है। इस अदाकारा के भीतर ग्लैमर और कॉन्फिडेंस कूट-कूट कर भरा हुआ है। इसी कड़ी में इन दिनों नोरा फतेही का नया लुक सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में नोरा फतेही ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
साटन ड्रेस में नोरा फतेही का दिखा नया लुक, फैंस ने की जमकर तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में नोरा को साटन फ्रेब्रिक से बना गाउन पहने हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों के शेयर होते ही नोरा फतेही के चाहने वालों के खूब सारे कमेंट्स की बरसात होने लगी। तस्वीरों को देखने के बाद नोरा के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहें हैं। वहीं एक फैंस ने तो उनको I love you तक बोल दिया।
देखिए तस्वीरें
नोरा फतेही द्वारा चुने गए वाइन रेड ऑउटफिट को ब्रिटिश कंटेम्पररी वीमेन फैशन लेबल अप्रैल एंड एलेक्स ने डिजाइन किया था। इसकी कीमत करीब 51, 163 रुपए है। इसका पैटर्न फ्लोर लेंथ का है। ड्रेस में स्टाइल कोशंट को ऐड करने के लिए हेवी कट डिजाइन किया गया था। वहीं आउटफिट को साटन मिक्स स्ट्रेचेबल मटेरियल से बनाया गया था।
देखिए तस्वीरें
अपने इस ड्रेस के साथ नोरा ने डार्क मेकअप भी किया है। उन्होंने इस दौरान अपने बालों को साइड पार्टेड स्टाइल में पीछे की तरफ खुला छोड़ा हुआ है। ड्रेस के साथ अच्छा मैच अप हो सके इसलिए उन्होंने एक न्यूड कलर के सैंडल डाले हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने कॉन्ट्रास्टिंग इफेक्ट को क्रिएट करने के लिए गोल्डन लेयर्ड नेकपीस की एक जोड़ी को पहना है।
नोरा फतेही के बोल्ड रेड लिप्स इस आउटफिट में काफी अच्छा लुक दे रहे हैं। नोरा का यह नया लुक सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। उनका यह नया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।