प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने ड्रेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। शादी, पार्टी या किसी इवेंट में उनके द्वारा पहने गए ड्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर सेंसेशन का विषय बन जाते हैं। प्रियंका को ये पता होता है कि उन्हें अपने आपको कैसे लोगों के सामने प्रजेंट करना है? उनकी ड्रेसिंग सेंस का आज हर कोई दीवाना है। उनके द्वारा पहने गए कपड़ों का सेलेक्शन काफी बेहतरीन होता है। इसी वजह से हर शो या इवेंट में प्रियंका आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। उनका लुक हर किसी को दीवाना बना देता है। इसी सिलसिले में उन्होंने समर लुक के अपने वार्डरोब में एक बेहतरीन ड्रेस जोड़ी है। उन्होंने इस ड्रेस को पहन कर अपना फोटोशूट भी कराया। इस बेहद ही खास ड्रेस में प्रियंका बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी इस ड्रेस के साथ की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रियंका की इस पोल्का डॉट मिडी ड्रेस की कीमत है काफी महंगी, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका लंदन में हैं और अपना ज्यादातर समय वहीं बिता रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक फुटवियर कंपनी के साथ हाथ मिलाया था। उसी फुटवियर कंपनी को प्रमोट करने के लिए प्रियंका ने पोल्का डॉट मिडी ड्रेस को कैरी किया।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका दरवाजे के बाहर हाथों में हैंड बैग और बुके लेकर हंसती हुई निकल रही हैं। इस दौरान उन्होंने पोल्का डॉट ड्रेस को पहना हुआ है। उनके इस शानदार ड्रेस की डिजाइनिंग कैरोलिना हेरेरा ने की है। इस ड्रेस की कीमत करीब 1 लाख रुपए है। तस्वीरों में उन्होंने छोटे गोल्ड हूप ईयररिंग्स, अंगूठी, एक घड़ी और सोने की चेन को कैरी किए हुए दिख रही हैं।
देखिए तस्वीरें
तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा - "जैसे भविष्य की ओर कदम बढ़ाना" आगे उन्होंने फुटवियर कंपनी के ब्रांड के बारे में बताते हुए कहा कि वो इस कंपनी के साथ जुड़कर काफी खुश हैं।
प्रियंका के इस ड्रेस में शॉर्ट स्लीव तो है ही साथ में प्लंगिंग V नेकलाइन, बैकलेस डिटेलिंग, ब्रीजी स्कर्ट और पोल्का-डॉट बो के साथ टाई किया गया है। अगर आप भी इस ड्रेस को खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कीमत 1,25,907 रुपए है।