फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nora Fatehi: नोरा फतेही ने काले रंग की ड्रेस में दिखाया ग्लैमर, हो गईं ट्रोल

Sun, 17 Apr 2022 05:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 17 Apr 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
nora fatehi troll for black sheer off shoulder dress netizens said ye bachhon ka show hai
nora fatehi - फोटो : instagram

नोरा फतेही डांस के दम पर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वहीं उनकी खूबसूरती भी हर किसी का दिल चुरा लेती है। फिल्मों के साथ ही नोरा डांस रिएलिटी शो में जज बनकर भी आने लगी हैं। जिसमे उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आता है। वैसे भी नोरा अपने डांस स्टेप के साथ ही फैशन च्वॉइस को लेकर भी हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं। फिर वो चाहे किसी कैजुअल आउटिंग पर निकलीं हो या फिर किसी इवेंट में। लेकिन इस बार नोरा खूबसूरत लुक देख लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। 

nora fatehi troll for black sheer off shoulder dress netizens said ye bachhon ka show hai
nora fatehi - फोटो : instagram

दरअसल, बच्चों के डांस रिएलिटी शो को जज कर रहीं नोरा फतेही इन दिनों ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं। जिसकी तस्वीरें मीडिया में आई थीं। जिसमे वो काले रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में रेडी थीं।. जिस पर फूलों की डिजाइन बनी थी। वहीं इस ड्रेस का काफी सारा हिस्सा पारदर्शी था। जबकि ड्रेस के बैक पर न्यूड शेड का इनर फैब्रिक लगा था। जो इस ड्रेस में ग्लैमर और बोल्डनेस ऐड कर रहा था। 

nora fatehi troll for black sheer off shoulder dress netizens said ye bachhon ka show hai
nora fatehi - फोटो : instagram

वहीं इस काले रंग के गाउन पर नोरा ने साइड पार्टीशन हेयर स्टाइल बना रखा था। जिसकी वेवी डिजाइन काफी खूबसूरत लुक दे रही थी। वहीं नोरा ने इस आउटफिट को अपने नो आई मेकअप के साथ ग्लॉसी न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nora fatehi troll for black sheer off shoulder dress netizens said ye bachhon ka show hai
nora fatehi - फोटो : instagram

नोरा की तस्वीरें जमकर उनके फैंस ने साझा की। लेकिन इस लुक को देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस डीप प्लजिंग नेकलाइन वाली शियर ड्रेस को देख एक यूजर ने लिखा- यह बच्चों का शो जज कर रही हैं। वह भी ये कपड़े पहनकर। ये लोग बॉडी दिखाकर ही पैसा कमाते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- यूथ को बेकार करने वाले लोग हैं ये, बहन रेड कार्पेट पर नहीं जा रही हो, शो को जज करने जा रही हो, उस हिसाब से ड्रेसिंग सेंस कर दो। 

विज्ञापन
nora fatehi troll for black sheer off shoulder dress netizens said ye bachhon ka show hai
nora fatehi - फोटो : instagram

नोरा अक्सर अपने ड्रेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बॉडी फिटिंग ड्रेस में नोरा का ग्लैमरस लुक अक्सर ही फैंस को इंप्रेस कर लेता है। वहीं इस शियर फैब्रिक की काली ड्रेस भी बेहद खास थी। जो नोरा को किसी रेड कार्पेट इवेंट के लिए रेडी दिखा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed