{"_id":"6506742973779ad1c103c6f6","slug":"pm-modi-birthday-prime-minister-narendra-modi-changed-his-look-2023-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi Birthday: जगह के हिसाब से बदलता रहता है पीएम मोदी का लुक, स्टाइलिश अंदाज पर डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
PM Modi Birthday: जगह के हिसाब से बदलता रहता है पीएम मोदी का लुक, स्टाइलिश अंदाज पर डालें एक नजर
PM Modi Birthday: आज पीएम नरेंद्र मोदी अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हर कोई देश के प्रधानमंत्री को बधाई देना चाहता है। कई राज्यों में धूमधाम से पीएम मोदी का जन्मदिन मनाए जाने का कार्यक्रम है। इसके अलावा बीजेपी की लगभग सभी यूनिट्स पीएम मोदी का जन्मदिन अपने-अपने हिसाब से मनाने वाली हैं।
अगर पीएम मोदी की बात करें तो उनका जन्म आज के ही दिन 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वड़नगर में हुआ था। वो दामोदरदास मोदी और हीराबा मोदी की छह संतानों में से तीसरे नंबर की संतान हैं। अपने शुरूआती जीवन से ही वो आरएसएस के सदस्य बनकर समाज सेवा में जुटे थे। वैसे तो देश के प्रधानमंत्री को हर कोई जानता ही है, लेकिन शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसने कभी उनके बदलते लुक पर ध्यान दिया होगा।
दरअसल, पीएम मोदी का लुक समय और जगह से हिसाब से बदलता रहता है। आज के इस लेख में हम आपको पीएम के कुछ ऐसे लुक्स दिखाएंगे, जिनको देखकर आप भी कह उठेंगे कि अपने देश के प्रधानमंत्री स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं।
2 of 7
PM Modi Looks
- फोटो : instagram
पीएम मोदी का कूल लुक
ये तस्वीरें पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट से ली गई हैं। इस लुक को कैरी करके पीएम कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व देखने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कैमोफ्लॉज हाफ शर्ट, पैंट के साथ हाफ जैकेट पहनी थी। सिर पर हैट और काला चश्मा उनके लुक को और स्टाइलिश बना रहा था।
3 of 7
PM Modi Looks
- फोटो : instagram
चोला डोरा पोशाक
ये हिमाचल की खास 'चोला डोरा' पोशाक है, जिसे पीएम ने तब पहना था, जब वो केदारनाथ यात्रा पर गए थे। उनका ये अंदाज देखकर वहां से स्थानीय निवासियों ने उनकी काफी सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
PM Modi Looks
- फोटो : instagram
कुर्ते और लुंगी में जीता दिल
अपने पोर्ट ब्लेयर दौरे के दौरान पीएम ने जब कुर्ते और लुंगी पहनी तो उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थीं।
विज्ञापन
5 of 7
PM Modi
- फोटो : ANI
जी 20 में दिखाया भारतीय अंदाज
हाल ही में आयोजित हुए जी 20 में पीएम मोदी ने अपना एथनिक अंदाज दिखाया है। कार्यक्रम के दोनों दिन पीएम कुर्ता- जैकेट और चूड़ीदार पजामी में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।