फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Athiya Wedding : 10 हजार घंटों में बनकर तैयार हुआ अथिया का लहंगा, रेशम और जरदोजी से किया गया काम

Tue, 24 Jan 2023 01:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 24 Jan 2023 01:28 PM IST
सार

 अपने वेडिंग डे पर अथिया ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इस लहंगे को बनने में कई हजार घंटों का समय लगा था। इसे पहन कर अथिया बिल्कुल अप्सरा जैसी लग रही थीं।

विज्ञापन
Rahul Athiya Wedding : lehnga is very special of Athiya Shetty in wedding with KL Rahul Photos see here
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

Rahul Athiya Wedding :23 जनवरी के दिन अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए। शादी का ये कार्यक्रम बेहद की करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच संपन्न हुआ। पूरे दिन दोनों के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। लोग जानना चाहते थे कि अथिया और राहुल ने किस तरह से ड्रेसअप किया है। जब शाम को अथिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की फोटोज डालीं तो उन पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया।



फोटोज पोस्ट करने के बाद अथिया और राहुल ने फॉर्म-हाउस से बाहर आकर पैपराजी और फैंस के लिए जमकर पोज दिए। इस दौरान सबकी नजर अथिया के लहंगे पर थी। अपने वेडिंग डे पर अथिया ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इस लहंगे को बनने में कई हजार घंटों का समय लगा था। इसे पहन कर अथिया बिल्कुल अप्सरा जैसी लग रही थीं। वहीं राहुल भी दूल्हे के कपड़ों में काफी जच रहे थे। लोगों को दोनों का ही वेडिंग लुक काफी पसंद आया। 

Rahul Athiya Wedding : lehnga is very special of Athiya Shetty in wedding with KL Rahul Photos see here
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

लहंगा तैयार होने में लगा 416 दिन का समय 

अगर बात करें अथिया शेट्टी के पिंक कलर के इस लहंगे की तो अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया हुआ ये लहंगा तैयार होने में 416 दिन का समय लगा था। इस पर जरदोजी का बेहद बारीक काम हुआ था। 

Rahul Athiya Wedding : lehnga is very special of Athiya Shetty in wedding with KL Rahul Photos see here
हाथ से हुआ है काम - फोटो : instagram

हाथ से हुआ है काम

दस हजार से ज्यादा घंटो तक मेहनत करके अथिया के गुलाबी लहंगे पर पेस्टल रंग की चिकनकारी का बारीकी से काम किया गया था। खास बात ये थी कि, उनके लहंगे को मशीन से नहीं, बल्कि कारीगरों ने हाथ से बुना है। इसमें रेशम की जरदोजी और नेट का काम भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Athiya Wedding : lehnga is very special of Athiya Shetty in wedding with KL Rahul Photos see here
ऑर्गेंजा सिल्क से तैयार किया गया दुपट्टा - फोटो : instagram

ऑर्गेंजा सिल्क से तैयार किया गया दुपट्टा

वहीं अगर बात करें अथिया के दुपट्टे की तो इसे ऑर्गेंजा सिल्क से तैयार किया गया था। जो काफी खूबसूरत लग रहा था। 

विज्ञापन
Rahul Athiya Wedding : lehnga is very special of Athiya Shetty in wedding with KL Rahul Photos see here
मेकअप था काफी हल्का - फोटो : instagram

मेकअप था काफी हल्का 

अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट करने के लिए अथिया ने हेवी ज्वैलरी के साथ मेकअप काफी हल्का रखा था। ताकि, उनका अंदाज सबसे अलग दिखे। उनके कलीरे भी काफी अलग तरह के थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed