{"_id":"66b9b2289154c6b2780485ec","slug":"raksha-bandhan-2024-tips-for-wearing-saree-perfectly-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan Saree Draping: रक्षाबंधन पर पहली बार पहन रहीं हैं साड़ी तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Raksha Bandhan Saree Draping: रक्षाबंधन पर पहली बार पहन रहीं हैं साड़ी तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:02 AM IST
सार
अगर आप इस रक्षाबंधन के त्योहार पर पहली बार साड़ी पहन रहीं हैं तो कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखें। तभी आपका साड़ी लुक प्यारा दिखेगा।
विज्ञापन
1 of 6
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Raksha Bandhan Saree Draping: वैसे तो राखी का त्योहार भाइयों और बहनों दोनों के लिए ही बेहद खास होता है, लेकिन इसके लिए भाईयों से ज्यादा बहनें उत्साहित रहती हैं। हर बहन रक्षाबंधन के त्योहार के लिए पहले से ही खूब तैयारी करके रखती हैं। बहनें अपने भाई से लिए सबसे खूबसूरत राखी तलाशती हैं और उनकी पसंदीदा मिठाई तैयार करती हैं। इसके साथ-साथ वो इस दिन खूब सजती और संवरती हैं।
राखी एक ऐसा त्योहार होता है, जिसमें हर लड़की, हर महिला एथनिक आउटफिट ही पहनना पसंद करती है। बहुत सी लड़कियां तो भाईयों के इस त्योहार पर पहली बार साड़ी पहनती हैं। साड़ी में हर लड़की का लुक काफी खूबसूरत और सादगी भरा लगता है। ऐसे में अगर आप इस रक्षाबंधन के त्योहार पर पहली बार साड़ी पहन रहीं हैं तो कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखें। इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपने लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं।
2 of 6
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
पेटीकोट की फिटिंग हो सही
अगर पहली बार साड़ी पहन रहीं हैं तो उसके लिए फिटिंग का पेटीकोट अवश्य बनाएं। बहुत सी लड़कियां अपनी मम्मी या बड़ी दीदी का पेटीकोट पहन लेती हैं। जिस वजह से उनका लुक खराब हो जाता है। ये गलती कभी न करें। पेटीकोट हमेशा अपनी ही फिटिंग का बनवाएं, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे।
3 of 6
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
ब्लाउज की सही फिटिंग और डिजाइन भी है जरूरी
साड़ी के लुक को खूबसूरत बनाने के लिए सही ब्लाउज का चयन अवश्य करें। अगर ब्लाउज सही फिटिंग का नहीं होगा तो आप असहज हो सकती हैं। ऐसे में अपनी साड़ी से मैच करता हुआ ब्लाउज तैयार करें। इसकी डिजाइन का चयन अपने हिसाब से करें, ताकि आप देखने में खूबसूरत लगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
लंबाई हो सही
साड़ी की लंबाई अगर सही नहीं होगी, तो ये आपका लुक खराब कर सकती है। साड़ी हमेशा फुटवियर पहनने के बाद ही बांधें। अगर ये लंबी होगी तो आपको चलने में परेशानी हो सकती है। वहीं अगर साड़ी छोटी बांधेंगी तो नीचे दिखता हुआ पेटीकोट लुक बिगाड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
रक्षाबंधन 2024
- फोटो : instagram
सही से करें पल्लु ड्रेप
अगर पहली बार साड़ी पहन रहीं हैं तो पल्लु को सही से ड्रेप करके पिन करें। खुला पल्लु आपको परेशान कर सकता है। अगर आप कंफर्टेबल हैं तो पल्लु को खुला भी रख सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।