{"_id":"66b47047ca705cb12d0b549e","slug":"raksha-bandhan-gift-idea-for-sister-trendy-saree-design-for-sister-2024-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan Gift Idea: रक्षाबंधन पर बहन को तोहफे में दें ये 6 तरह की साड़ियां","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Raksha Bandhan Gift Idea: रक्षाबंधन पर बहन को तोहफे में दें ये 6 तरह की साड़ियां
Raksha Bandhan Gift Idea: वैसे तो आप हर भाई-बहन को हमेशा लड़ते और झड़गते देखेंगे, लेकिन जब राखी का त्योहार आता है तो उनके बीच का प्यार आपको दूर से ही दिख जाएगा। राखी के त्योहार का इंतजार हर भाई-बहन साल भर करते हैं। ये दिन खासतौर पर बहनों के लिए काफी खास होता है। इसके लिए वो कई दिन पहने से ही तैयारी भी शुरू कर देती हैं। इस साल ये त्योहार 19 अगस्त यानी कि सोमवार के दिन मनाया जाएगा।
राखी बंधवाने के बाद हर भाई अपनी बहन को खूबसूरत तोहफा देता है। अगर आपकी बहन को साड़ी पहनना पसंद है तो आप उन्हें तोहफे में खूबसूरत साड़ी दे सकते हैं। यहां हम आपको छह बेस्ट और सबसे खूबसूरत साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पहनकर आपकी बहन सबसे खूबसूरत लगेंगी। ऐसे में उन्हें इसी तरह की साड़ी तोहफे में दें, ताकि हर कोई उन्हें बस देखता ही रह जाए।
2 of 7
रक्षाबंधन पर बहन को तोहफे में दें ये 5 तरह की साड़ियां
- फोटो : instagram
सिल्क की साड़ी
सिल्क की साड़ी को एवरग्रीन होती है। इसे आपकी बहन हर कार्यक्रम में आसानी से पहन सकती है। ऐसे में आप उन्हें सिल्क की साड़ी तोहफे में दे सकते हैं। सिल्क में आपको कई वैरायटी मिल जाती हैं। जिसमें बनारसी, कांजीवरम और मूंगा सिल्क काफी अहम है।
3 of 7
रक्षाबंधन पर बहन को तोहफे में दें ये 5 तरह की साड़ियां
- फोटो : instagram
ऑर्गेंजा साड़ी
ऑर्गेंजा साड़ी आजकल काफी चलन में है। ऐसे में आप अपनी बहन को ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी भी तोहफे में दे सकते हैं। इसका लुक भी पहनकर काफी अच्छा लगता है। इसे खरीदते वक्त अपनी बहन के पसंदीदा रंग का ध्यान अवश्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रक्षाबंधन पर बहन को तोहफे में दें ये 5 तरह की साड़ियां
- फोटो : instagram
सीक्विन साड़ी
अगर आपकी बहन वेस्टर्न लुक कैरी करना पसंद करती है तो उसके लिए सीक्विन वर्क की साड़ी खरीदें। ऐसी सीक्विन साड़ी आपके बहन के लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। इस तरह की साड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में भी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
रक्षाबंधन पर बहन को तोहफे में दें ये 5 तरह की साड़ियां
- फोटो : instagram
शिफॉन साड़ी
गर्मी का मौसम है, इसलिए हर महिला को शिफॉन की साड़ी पहनना पसंद आता है। शिफॉन की साड़ी लगती भी काफी प्यारी है। ऐसे में आप शिफॉन की साड़ी भी अपनी बहन को तोहफे में दे सकते हैं। ये काफी हल्की होती हैं, ऐसे में इसे पहनना भी आसान होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।