{"_id":"69a10526184927d27c0e537e","slug":"rashmika-mandanna-vijay-deverakonda-wedding-look-details-know-here-virosh-wedding-photos-latest-2026-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika-Vijay Wedding Look: एंटीक गोल्ड डिटेलिंग और मंदिर मोटिफ्स ने खास बनाया रश्मिका-विजय का वेडिंग लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Rashmika-Vijay Wedding Look: एंटीक गोल्ड डिटेलिंग और मंदिर मोटिफ्स ने खास बनाया रश्मिका-विजय का वेडिंग लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 27 Feb 2026 08:30 AM IST
सार
Vijay Deverakonda- Rashmika Mandanna Latest Wedding Photos Viral: बीती शाम रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की फोटो साझा करके अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया। दोनों अपने वेडिंग लुक में इतने खूबसूरत लग रहे थे कि उनपर से नजरे हटाना मुश्किल था।
विज्ञापन
रश्मिका–विजय के वेडिंग आउटफिट की डिटेल
- फोटो : instagram
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding Look Details: दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में बेहद शाही अंदाज में शादी रचाकर फैंस को खुश कर दिया। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा थी, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा। अब शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।
Trending Videos
रश्मिका–विजय के वेडिंग आउटफिट की डिटेल
- फोटो : instagram
रश्मिका मंदाना का वेडिंग आउटफिट
रश्मिका ने अपने खास दिन के लिए रस्ट शेड की सिल्क साड़ी चुनी, जिस पर लाल बॉर्डर और बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। साड़ी में पारंपरिक टेम्पल मोटिफ्स और हैंडवर्क एम्ब्रॉयडरी नजर आ रही थी, जो इसे बेहद रिच और एलीगेंट बना रही थी। साड़ी का फैब्रिक शुद्ध सिल्क था, जो लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा था।
रश्मिका ने अपने खास दिन के लिए रस्ट शेड की सिल्क साड़ी चुनी, जिस पर लाल बॉर्डर और बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। साड़ी में पारंपरिक टेम्पल मोटिफ्स और हैंडवर्क एम्ब्रॉयडरी नजर आ रही थी, जो इसे बेहद रिच और एलीगेंट बना रही थी। साड़ी का फैब्रिक शुद्ध सिल्क था, जो लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रश्मिका–विजय के वेडिंग आउटफिट की डिटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने साड़ी के साथ हैवी गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी कैरी की। गले में मोटा चोकर, लंबा हार, कासु माला, बड़े झुमके, माथा पट्टी, नथ और कड़े उनके ब्राइडल लुक को परफेक्ट बना रहे थे। कमरबंद ने उनके पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ा। ज्वेलरी का डिजाइन पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली से प्रेरित था।
रश्मिका–विजय के वेडिंग आउटफिट की डिटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
हेयरस्टाइल में उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ बालों को बांधा और गजरे से सजाया। उनका मेकअप सॉफ्ट और न्यूड टोन में रखा गया था, जिसमें ग्लोइंग बेस, हल्की आई मेकअप और न्यूड लिप शेड शामिल था। इस मिनिमल मेकअप ने उनकी नैचुरल ब्यूटी को और निखार दिया।
विज्ञापन
रश्मिका–विजय के वेडिंग आउटफिट की डिटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय देवरकोंडा का वेडिंग लुक
विजय देवरकोंडा का आउटफिट वनसिंगारम वीव की मजबूती और शिल्प पर आधारित था। उन्होंने आइवरी कलर की सिल्क धोती और मैचिंग अंगवस्त्रम पहना। उनके आउटफिट में गोल्डन बॉर्डर की बारीक डिटेलिंग थी, जो इसे बेहद क्लासी बना रही थी। पारंपरिक पाट्टु स्टाइल धोती में वह किसी शाही दूल्हे से कम नहीं लग रहे थे।