फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Isha Ambani Traditional Looks : शादी के लिए बेस्ट हैं ईशा अंबानी के ये ट्रेडिशनल लुक्स, कम बजट में करें तैयार

Wed, 25 Jan 2023 11:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 25 Jan 2023 11:37 AM IST
सार

हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई में उनकी बहन ईशा अंबानी के सभी लुक्स को काफी पसंद किया गया था। इन्हें बड़े-बड़े डिजाइनरों ने डिजाइन किया था। 

विज्ञापन
Recreate Isha Ambani's traditional looks on a budget
शादी के लिए बेस्ट हैं ईशा अंबानी के ये ट्रेडिशनल लुक्स - फोटो : instagram

Isha Ambani Traditional Looks : शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में बाजारों में शॉपिंग की धूम मची हुई है। लोग शादी की तैयारियों में जुटे हैं। शादी के सीजन में इतना खर्चा हो जाता है कि कई बार लड़कियां अपनी मनपसंद की ड्रेस नहीं बनवा पातीं। अगर वो कोई डिजाइनर कपड़ा खरीदने की प्लानिंग करती हैं तो उनके लिए काफी सोचना पड़ता है क्योंकि इसके प्राइज काफी ज्यादा होते हैं। लड़कियां अपना यूनिक लुक क्रिएट करने के लिए डिजाइनर्स के स्टाइल को फॉलो करती हैं।



हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई में उनकी बहन ईशा अंबानी के सभी लुक्स को काफी पसंद किया गया था। इन्हें बड़े-बड़े डिजाइनरों ने डिजाइन किया था। अगर आप भी इस तरह के आउटफिट रिक्रेट करना चाहती हैं तो आप इसे अपने बजट में भी बनवा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इन लुक्स के बारे में।

Recreate Isha Ambani's traditional looks on a budget
प्लाजो सूट में ईशा - फोटो : instagram

प्लाजो सूट में ईशा 

ईशा अंबानी ने हाल ही में पिंक कलर का प्लाजो सूट कैरी किया था। जो दिखने में काफी सुंदर था। इसे अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था। आप इस तरह का फैब्रिक लेकर इसे आराम से तीन से चार हजार में बनवा सकती हैं। इसे बनवाने के लिए आप सिल्क के कपड़े को खरीदें, ताकि ज्यादा बेहतर लुक क्रिएट हो सके। 

Recreate Isha Ambani's traditional looks on a budget
चिकनकारी कपड़े में बनवाएं लहंगा - फोटो : instagram

चिकनकारी कपड़े में बनवाएं लहंगा

ईशा अंबानी ने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ चिकनकारी वाला लहंगा पहना था। इस तरह का कपड़ा आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इसे आप अपने लोकल टेलर से 3000 हजार से 4000 तक में बनवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Recreate Isha Ambani's traditional looks on a budget
लाइट ग्रीन मे ईशा - फोटो : instagram


लाइट ग्रीन मे ईशा

अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किए इस लुक में ईशा अंबानी काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। ये आउटफिट भी आप आसानी से तीन से चार में तैयार कर सकती हैं। इस लुक के साथ महरून रंग की ज्वैलरी काफी प्यारी लगेगी। 

विज्ञापन
Recreate Isha Ambani's traditional looks on a budget
फिटिंग का रखें ध्यान - फोटो : instagram

फिटिंग का रखें ध्यान

इस तरह से आप भी अपने बजट में घर बैठे-बैठे डिजाइनर आउटफिट तैयार कर सकती हैं। इसके बनवाते समय बस फिटिंग का ध्यान रखें। इसके साथ ही आउटफिट के हिसाब से ही ज्वैलरी भी कैरी करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed