सब्सक्राइब करें

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के मौके पर क्या पहनना चाहिए ? महिलाओं के लिए हैं ये 4 विकल्प

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 14 Jan 2026 10:49 AM IST
सार

Republic Day 2026 Outfit Ideas: अगर आप गणतंत्र दिवस पर खास दिखना चाहती हैं तो अपने लिए परफेक्ट आउटफिट तैयार करा लें। यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Republic Day 2026 Outfit Ideas Check Tricolour Outfit Collections for January 26 Celebrations
गणतंत्र दिवस के मौके के लिए ऐसे हों तैयार - फोटो : Adobe stock
Republic Day 2026 Outfit Ideas: गणतंत्र दिवस भारत का ऐसा राष्ट्रीय पर्व है, जो हर नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना भर देता है। ये दिन हमें संविधान की ताकत, एकता और अखंडता का एहसास कराता है। इस खास मौके पर देशभर में स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और कॉलोनियों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड का आयोजन किया जाता है। ऐसे में महिलाएं चाहती हैं कि वे इस दिन पारंपरिक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखें।


तो आप पहले ये समझ लें कि गणतंत्र दिवस पर आउटफिट चुनते समय तिरंगे के रंगों का ध्यान रखना सबसे अहम होता है। सादगी, गरिमा और कम्फर्ट को ध्यान में रखकर चुना गया पहनावा आपको खास बना सकता है। चाहे आप ऑफिस जा रही हों या कॉलोनी के कार्यक्रम में शामिल होने वाली हों, सही आउटफिट आपके आत्मविश्वास को और बढ़ा देता है।

अगर आप भी 26 जनवरी पर परफेक्ट लुक चाहती हैं, तो ये आउटफिट आइडियाज आपके लिए बेहद काम के साबित हो सकते हैं।
Trending Videos
Republic Day 2026 Outfit Ideas Check Tricolour Outfit Collections for January 26 Celebrations
तिरंगे के रंग की साड़ी - फोटो : instagram
  तिरंगे के रंग की साड़ी 
 
  • गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए सफेद साड़ी प्यारी लगती है, जिसपर केसरिया और हरे रंग का बॉर्डर हो। 
  • अगर ऐसी साड़ी नहीं है तो सिर्फ केसरिया रंग की साड़ी भी कैरी कर सकती हैं।
  • ऐसी साड़ी के साथ अपना मेकअप ज्यादा हैवी नहीं रखें। 
  • इसे सिंपल ब्लाउज और मिनिमल ज्वेलरी के साथ कैरी करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2026 Outfit Ideas Check Tricolour Outfit Collections for January 26 Celebrations
कुर्ता-प्लाजो सेट - फोटो : instagram
कुर्ता-प्लाजो सेट 
 
  • सफेद कुर्ते का सूट गणतंत्र दिवस के लिए एक परफेक्ट और कंफर्टेबल विकल्प है। 
  • ये ऑफिस के लिए भी काफी सूटेबल रहता है।
  • अगर आपके पास सफेद रंग का कुर्ता नहीं है तो आप सिर्फ केसरिया रंग का सूट पहन सकती हैं। 
  • हरे रंग का सूट भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है।
  • अगर हरे रंग का सूट पहन रही हैं तो मेकअप हल्का रखें, जबकि सफेद के साथ हैवी मेकअप चल सकता है।

 
Republic Day 2026 Outfit Ideas Check Tricolour Outfit Collections for January 26 Celebrations
तिरंगा थीम सूट - फोटो : instagram
तिरंगा थीम सूट 
 
  • आजकल बाजार में तिरंगा थीम पर बने सूट आसानी से मिल जाते हैं। 
  • ये आपको पारंपरिक और मॉडर्न दोनों लुक देता है।
  • इसमें कुर्ता तो सफेद रंग का होता है, दुपट्टा केसरिया और पायजामी हरे रंग की होती है। 
  • इसे पहन रही हैं तो कानों में झुमके पहनकर अपना लुक पूरा करें। 
विज्ञापन
Republic Day 2026 Outfit Ideas Check Tricolour Outfit Collections for January 26 Celebrations
सफेद कुर्ती और जींस - फोटो : instagram
सफेद कुर्ती और जींस
 
  • अगर आप सिंपल और स्मार्ट लुक चाहती हैं, तो सफेद कुर्ती के साथ ब्लू जींस कैरी कर सकती हैं।
  • इस सिंपल लुक के साथ तिरंगे रंग का स्टॉल कैरी कर सकती हैं।
  • चाहें तो जींस की जगह खूब घेर वाला शरारा पहनकर भी अपना बदला अंदाज दिखा सकती हैं।
  • इसके साथ पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनें, क्योंकि वो इस लुक के साथ परफेक्ट लगेगी।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed