सारा अली खान एक बार फिर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हैं। इस बार अपने शार्ट ड्रेस की बजाय सारा ने हटके लुक चुना है। कोट-पैंट वाले लुक में सारा का अंदाज काफी आकर्षक था। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में वो वरुण धवन के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
लाल-लाल पैंट-सूट में सारा अली खान ने लूटी महफिल, डैपर लुक में दिखे वरुण धवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान ने फिल्म कुली नंबर वन के प्रमोशन के लिए लिए लाल रंग का कोट पैंट चुना था। वेल टेलर्ड और लीन फिटिंग के पैंट के सारा ने मैचिंग का ब्लेजर चुना था। वेस्ट के पास तीन बटन से अटैच इस ब्लेजर की थ्री फोर्थ कट स्लीव लगी थी। जिसके साथ सारा ने मैचिंग की रेड कलर की स्ट्रैपी हील्स पहन रखी थी।
वहीं सारा ने इस लुक के साथ नो एक्सेसरीज कैरी की थी। जबकि साइड पार्टिशन हेयर डू के साथ आंखों में काजल और रेड लिप्स में सारा हमेशा की तरह ही आकर्षक लग रही थीं।
जबकि प्रमोशन में शामिल हुए वरुण धवन भी डैपर लुक में नजर आए। काले रंग के लेदर जैकेट पहने दिखे। वहीं वरुण ने अपने डैपर लुक्स के लिए बियर्ड ट्राई किया था। जिसे देख फैंस का इंप्रेस होना तो पक्का है।
बता दें कि सारा अली खान और वरुण धवन फिल्म कुली नंबर वन की रीमेक में एक साथ नजर आएंगे। वहीं फिल्म के प्रमोशन के लिए सारा का स्टालिश अंदाज हर बार नजर आ रहा है। पिछले दिनों सारा डेनिम व्हाइट एंड ब्लू रंग की शार्ट ड्रेस में बेहद आकर्षक लुक में स्पॉट हुई थीं। जिसके साथ सारा ने मेसी पोनी टेल और व्हाइट पम्प्स कैरी किए थे। वहीं सारा की इस ड्रेस में मैचिंग की लांग बेल्ट ऐड थी। जबकि इसके बस्ट एरिया पर डेनिम फैब्रिक का काम किया गया था। कमर के नीचे वाले हिस्से को फ्रिल ट्विस्ट देने के लिए सफेद रंग के कपड़े के साथ डेनिम को जोड़ा गया था। सारा की ये ड्रेस बेहद क्यूट लग रही थी।