फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल का दिखा बिल्कुल अलग अंदाज, तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल

Tue, 11 Oct 2022 12:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 11 Oct 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
shehnaaz gill south filmfare in golden green kanjivaram saree look gorgeous
शहनाज गिल - फोटो : instagram

शहनाज गिल फैंस की चहेती हैं। उनकी एक-एक तस्वीर के लिए फैंस इंतजार करते हैं। वहीं शहनाज भी अपने चाहने वालों के लिए अक्सर ही तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। साउथ के फिल्मफेयर अवॉर्ड में शामिल होने पहुंची शहनाज गिल का ऐसा लुक देखने को मिला। जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोग हैरान है। दरअसल, शहनाज गिल का बिल्कुल हटके लुक सामने आया है। जिसमे वो हमेशा की तरह फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। 

shehnaaz gill south filmfare in golden green kanjivaram saree look gorgeous
शहनाज गिल - फोटो : instagram

शहनाज गिल ने अपने इन लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमे वो गोल्डन शेड की कांजीवरम साड़ी में रेडी हैं। शहनाज का ये लुक पूरी तरह से साउथ के सिनेमा के हिसाब से था। शहनाज ने अवॉर्ड शो के लिए कांजीवरम साड़ी को चुना था। जिस पर ग्रीन कलर का शेड था। वहीं इस साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया गया था। वहीं साड़ी के मैचिंग की ज्वैलरी लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रही थी। 

shehnaaz gill south filmfare in golden green kanjivaram saree look gorgeous
शहनाज गिल - फोटो : instagram

वहीं इस लुक को शहनाज ने मेसी हेयर लो बन के साथ बालों में गजरा लगाकर कंप्लीट किया था। जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। स्मोकी आईज और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ ही पिंक ब्लश चिक्स और बीमिंग हाईलाइटर के साथ मेकअप को कंप्लीट किया गया था। जिसमे शहनाज बिल्कुल बदले अंदाज में दिख रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shehnaaz gill south filmfare in golden green kanjivaram saree look gorgeous
शहनाज गिल - फोटो : social media

वैसे बता दें कि शहनाज का ये लुक और मेकअप करवा चौथ के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। अगर आप मेकअप करने के मामले में अच्छी हैं तो इस लुक को आसानी से ट्राई कर सकती हैं। 

विज्ञापन
shehnaaz gill south filmfare in golden green kanjivaram saree look gorgeous
शहनाज गिल - फोटो : insta
बिग बॉस के घर से शहनाज गिल ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं घर से निकलने के बाद भी लोगों का क्रेज शहनाज के प्रति कम नही हुआ है। शहनाज ने अपने ट्रांसफार्मेशन से हर किसी को हैरान किया है। वहीं दिन पर दिन उनका बदला हुआ लुक ही फैंस को देखने को मिल रहा है। कांजीवरम साड़ी के लुक में भी शहनाज बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed