नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादातर सितारे किसी ना किसी खास डेस्टिनेशन पर पहुंच गए हैं। वहीं कई सारी एक्ट्रेस तो अपने प्रशंसकों के लिए तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। जिसमे उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। केवल मलाइका अरोड़ा ही नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी से लेकर कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे भी अपने हॉट लुक्स में नजर आईं। तो आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें।
शिल्पा शेट्टी से लेकर कियारा आडवाणी तक, इन एक्ट्रेस ने सुपर हॉट कपड़ों में मनाईं छुट्टियां, ये रहीं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉटनेस के मामले में अभी तक मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें ही देखी होंगी। लेकिन परिवार के साथ वेकेशन पर गईं शिल्पा भी कुछ कम बोल्ड कपड़ों में नहीं दिखीं। इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीरों में शिल्पा टोंड बॉ़डी फ्लांट करते दिख रही हैं। जिसमे शिल्पा ने डार्क ग्रे कलर का स्विमसूट पहन रखा है। जिसमे कमर के पास कटआउट डिजाइन बनी हुई थी। ऑफ शोल्डर डिजाइन वाले इस स्विमसूट में शिल्पा कमाल की लग रही थीं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के बाद कियारा आडवाणी भी छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव पहुंच गई हैं। मालदीव पहुंचते ही कियारा ने अपने फैंस के लिए काफी दिलकश तस्वीर साझा की है। जिसमे वो बैकलेस बोल्ड आउटफिट को पहने बीच के किनारे खड़ी हैं। वहीं हाथों में लिया जूट कैप ये बताने के लिए काफी है कि कियारा सबसे खूबसूरत वाटर बेबी हैं।
जबकि अनन्या पांडे ने तो बिकनी पहने अपनी तस्वीर साझा की है। जिसमे उनकी फ्लॉलेस स्किन भी प्रशंसकों को रिझाने के लिए काफी दिख रही है। गुलाबी रंग की टू-पीस बिकनी में अनन्या का क्यूट एंड हॉट लुक देखने वालों को पसंद आ रहा है।
सबसे हॉट क्वीन मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह गोवा में भी बोल्ड लुक में जलवे दिखा रही हैं। पिछले दिनों ही उन्होने स्विमसूट के साथ ही मिंट ग्रीन कलर के बोल्ड कपड़ों में अपनी तस्वीर साझा की थी। जिसमे उनकी बोल्डनेस देख फैंस उन पर फिदा हैं।