{"_id":"5fed9754136f6613de0f1d57","slug":"suhana-khan-posts-new-photos-on-instagram-wear-white-fur-crop-top","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुहाना खान की लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस को किया क्लीन बोल्ड, क्रॉप टॉप में दिखाया जलवा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
सुहाना खान की लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस को किया क्लीन बोल्ड, क्रॉप टॉप में दिखाया जलवा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 31 Dec 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान की तस्वीर वायरल
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुहाना खान बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही सबके दिलों पर राज कर रही हैं। वजह है उनकी गजब के स्टाइलिश लुक की तस्वीरें। जिसमे हर बार वो इतनी कातिलाना अदाओं में दिखती हैं कि फैंस तारीफ करते नहीं थकते। सुहाना खान जब भी अपनी नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं तो वो सुर्खियां बन जाती हैं। और हो भी क्यों ना उनका स्टाइल बाकियों से अलग जो दिखता है। हर बार की तरह ही इस बार भी ऐसा ही हुआ जब वो क्रॉप टॉप में अदाएं दिखाती नजर आईं।
2 of 5
सुहाना खान
- फोटो : instagram
सुहाना खान हर बार की तरह इस बार भी फैशन के मामले में आगे हैं। सर्दियों वाले फैशन को ध्यान में रखकर सुहाना फर वाले क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहने हैं। वहीं टॉप में फुल स्लीव और टर्टल नेक डिजाइन है। जिसमे सुहाना काफी आकर्षक नजर आ रही हैं। वहीं सुहाना की इन तस्वीरों में उनकी दोस्त शनाया कपूर ने भी दिलचस्प कमेंट किया है। शनाया कपूर ने कमेंट किया है कि क्या तुम हकीकत हो?
3 of 5
सुहाना खान
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर सुहाना के लाखों फॉलोवर्स हैं। उनके फैंस सुहाना का बॉलीवुड में आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उनके डेब्यू की अभी कोई चर्चा नही है। सुहाना अक्सर ही तस्वीरों के जरिए अपनी मेकअप स्किल्स भी दिखाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुहाना खान
- फोटो : instagram
पिछले दिनों सुहाना ने अपनी मिरर सेल्फी साझा की थी। जिसमे वो पोकर स्ट्रेट बालों के साथ आंखों में काजल और ब्राउन लिपस्टिक लगाए दिख रही हैं। वहीं उनकी ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस काफी बोल्ड है।
विज्ञापन
5 of 5
सुहाना खान की तस्वीर वायरल
- फोटो : Instagram
बता दें कि मुंबई में अपने परिवार के साथ लंबा वक्त बिताने के बाद सुहाना फिर से न्यूयॉर्क लौट गई हैं। सुहाना खान न्यूयॉर्क में पढ़ाई करती हैं। वह वापस लौटकर फिर से कॉलेज जाने लगी हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइब्रेरी की फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'ये क्यूट था।'
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।