Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
shilpa shetty in black sweatshirt with ankle length boots go for dinner date with raj kundra
{"_id":"6003f4198ebc3e32af7ef2b6","slug":"shilpa-shetty-in-black-sweatshirt-with-ankle-length-boots-go-for-dinner-date-with-raj-kundra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा के जैसे कपड़ों में दिखीं शिल्पा शेट्टी, पति के साथ निकलीं सैर पर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मलाइका अरोड़ा के जैसे कपड़ों में दिखीं शिल्पा शेट्टी, पति के साथ निकलीं सैर पर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 17 Jan 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी स्टाइल और फैशन लेवल को बनाए रखने के लिए महंगे से महंगे डिजाइनर और हाई क्लास फैशन के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। यहीं नहीं ये जूतों से लेकर बैग पर लाखों खर्च करती हैं। जिससे कि स्टाइल स्टेटमेंट बना रहें। लेकिन इन सबके बावजूद इनका फैशन एक दूसरे से मेल खाता हुआ दिखने लगता है और फिर लोग इनकी आपस में तुलना करने लगते हैं। यहीं हाल हुआ इस बार शिल्पा शेट्टी के साथ। जो पति राज कुंद्रा के साथ डिनर डेट के लिए निकली थीं। लेकिन उनका स्टाइल पूरा-पूरा मलाइका अरोड़ा की कॉपी नजर आ रहा था।
2 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram fan page
वैसे बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के कपड़े एक दूसरे से मैच कर जाना आम बात है। क्योंकि ये सभी लगभग महंगे फैशन लेबल के कपड़े मंगाते हैं। लेकिन पर्सनल स्टाइल की कॉपी दिखना आम नही है। शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोड़ा की ड्रेसिंग सेंस हूबहू एक जैसी है। हालांकि शिल्पा शेट्टी स्टाइल क्वीन हैं। और अक्सर ऐसे कपड़ों में नजर आती हैं। जिसकी चर्चा चारों तरफ होती है। हुआ भी यहीं। हाल ही में पति राज कुंद्रा के साथ डिनर डेट के लिए निकली शिल्पा शेट्टी का स्टाइल इतना जबरदस्त था कि हर किसी की निगाहें बस उन पर ही थम गईं।
3 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram
दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने मशहूर ब्रांड एच एंड एम के कलेक्शन में से ब्लैक हुडी शर्ट ड्रेस पहनी थी। जिसके साथ वो मिनिमम मेकअप, खुले बाल और स्मोकी आईज में देखीं गई। जिसे उन्होंने पिंक लिप्स के साथ पूरा किया था। वहीं इस हॉट हूडी ड्रेस को कंप्लीट लुक देने के लिए शिल्पा ने एंकल लेंथ बूट मैच किए थे। जो कि कपड़े से भी ज्यादा खास थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram fan page
दरअसल, शिल्पा शेट्टी के ये बूट्स लूइस एंड विटॉन ब्रांड के थे। जिसकी कीमत उनके कपड़ों से कहीं ज्यादा थी। इस काले और भूरे स्ट्राइप वाले बूट्स की कीमत थी 1,37,545 रुपये। जिसे सुन किसी का भी हैरान होना लाजिमी है। जबकि उनकी इतनी स्टाइलिश हुडी ड्रेस मात्र 1400 रुपये की है। जो कि एच एंड एम की वेबसाइट पर आसानी से उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram fan page
वैसे बता दें कि सबसे पहले हु़डी ड्रेस के साथ ग्लैमर दिखाते हुए मलाइका अरोड़ा ही नजर आईं थीं। उन्होंने वर्साचे लेबल की हूडी ड्रेस पहन रखी थी जो कि काले रंग की थी। वहीं इस ड्रेस को हॉट लुक देने के लिए वो एंकल लेंथ बूट्स पहने दिखी थीं। जिसे देखने के बाद जहां फैंस उनके फैशन सेंस की तारीफ कर रहे थे। तो वहीं कुछ ट्रोलर्स ने उन्हें हमेशा की तरह ट्रोल ही किया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।