फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: डेनिम स्कर्ट से पाएं कूल लुक, इन एक्ट्रेस से लें स्टाइल टिप्स

Fri, 18 Feb 2022 12:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 18 Feb 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
style tips how to carry denim skirt like bollywood actress
denim skirt

डेनिम का फैशन सदाबहार होता है। आप जब भी चाहें इस फैब्रिक के आउटफिट के साथ परफेक्ट लुक पा सकती हैं। वहीं सबसे खास बात कि डेनिम की ड्रेस में बिना किसी एफर्ट के आप स्टाइलिश दिखेंगी। अगर आपको स्कर्ट पहनना पसंद है तो अपनी वॉर्डरोब में डेनिम स्कर्ट को जरूर शामिल करें। मिड लेंथ से लेकर मिनी डेनिम स्कर्ट स्टाइलिश लुक देगी। अगर आप डेनिम स्कर्ट को स्टाइल करने के लिए दुविधा में हैं तो इन बॉलीवुड की हसीनाओं से स्टाइल टिप्स ले सकती हैं। 

style tips how to carry denim skirt like bollywood actress
denim skirt - फोटो : instagram

सारा अली खान शार्ट ड्रेसेज से लेकर कुर्ता तक बड़े ही एलिगेंट के साथ कैरी करती हैं। ऐसे में कई बार सारा के लुक लड़कियां आसानी से कॉपी कर लेती हैं। डेनिम की इस मिड लेंथ एस्मेट्रिक स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप में सारा का लुक काफी स्टाइलिश है। जिसे आप भी आसानी से कॉपी कर सकती हैं। 

style tips how to carry denim skirt like bollywood actress
denim skirt - फोटो : instagram

डेनिम मिनी स्कर्ट
वहीं अगर आप स्टाइल और ग्लैमर आसानी से कैरी कर सकती हैं। तो कटरीना कैफ की ये मिनी डेनिम स्कर्ट देख जरूर स्टाइल टिप्स लें। जिसे कटरीना ने एंकल लेंथ बूट्स के साथ पेयर किया है। वहीं उनका ये लुक हमेशा की तरह ही ग्लैमरस नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
style tips how to carry denim skirt like bollywood actress
denim skirt - फोटो : instagram

वहीं अगर आप चाहें तो करीना कपूर की इस स्कर्ट डिजाइन को भी अपनी व़ॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। एस्मेट्रिक हेमलाइन के साथ बटन के साथ इसे स्टाइल किया गया है। वहीं क्रॉप डेनिम शर्ट के साथ इसे पेयर किया गया है। आप चाहें तो इस एस्मेट्रिक स्कर्ट को क्रॉप टॉप के साथ मैच कर भी पहन सकती है। ये आपको स्टाइलिश लुक देगा।

विज्ञापन
style tips how to carry denim skirt like bollywood actress
denim skirt - फोटो : instagram

डेनिम स्कर्ट के साथ कूल लुक
अगर आप कूल लुक की फैन है तो कृति सेनन का ये लुक जरूर ट्राई करें। सिंपल सी टीशर्ट के साथ मिनी डेनिम स्कर्ट और कलरफुल स्नीकर कॉलेज गोइंग गर्ल का पसंदीदा लुक है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed