{"_id":"6463059da2bedd6b840c5aa8","slug":"summer-wedding-tips-know-how-to-style-saree-in-summer-season-2023-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Wedding Saree : गर्मियों के मौसम में पहननी है साड़ी तो ट्राई करें ये स्टाइल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Summer Wedding Saree : गर्मियों के मौसम में पहननी है साड़ी तो ट्राई करें ये स्टाइल
Summer Wedding Saree : शादियों का सीजन चल रहा है, जिस वजह से बाजारों में धूम मची है। शादी में कई ऐसे कार्यक्रम होते हैं, जिनमें अच्छे से तैयार होकर सज-धज के जाना पड़ता है। लड़कों को ज्यादा नहीं सोचना पड़ता, क्योंकि उनके पास ज्यादा ऑप्शन नहीं होते हैं। अगर बात करें लड़कियों की तो शादी के हर कार्यक्रम के लिए उन्हें अलग-अलग तरीके के आउटफिट लेने पड़ते हैं।
वैसे तो शादियों में अक्सर लड़कियां साड़ी ही पहनना पसंद करती हैं। पर, गर्मियों के मौसम में साड़ी पहनना आसान नहीं होता। गर्मियों में साड़ी के रंग के साथ-साथ उसके कपड़े पर भी ध्यान देना पड़ता है। आज के लेख में हम आपको दो ऐसी अभिनेत्रियों के साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप गर्मियों के मौसम में भी साड़ी पहनने से कतराएंगी नहीं। हम आपको जिन साड़ियों के बारे में बताएंगे, वो काफी हल्की सी होंगी ताकि आप उसे पहन कर कतई असहज ना हों।
2 of 5
Summer Wedding Saree
- फोटो : instagram
रकुल प्रीत की येलो साड़ी
एक्ट्रेस की ये साड़ी काफी ज्यादा खूबसूरत है। शिफॉन की इस साड़ी में काफी हल्का सा वर्क है। इसे आप शादी के अलावा किसी कार्यक्रम में भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अगर आप स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करेंगी तो ये आपको हॉट लुक देगा। इस तरह की साड़ी सिर्फ चोकर के साथ पहनी जा सकती है। इसके साथ आपको ईयररिंग कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
3 of 5
Summer Wedding Saree
- फोटो : instagram
कृति खरबंदा की साड़ी
इस तरह की साड़ी आज-कल काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप चाहें तो एक्ट्रेस से टिप्स लेकर ऐसी ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी बाजार से खरीद सकती हैं। अगर कीमत की बात करें तो ये ज्यादा महंगी भी नहीं आती। इसके साथ बिकनी स्टाइल का ब्लाउज आपके लुक को बोल्ड बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Summer Wedding Saree
- फोटो : instagram
ट्रेंड में हैं ऐसी डिजाइनर साड़ियां
इस तरह की साड़ियां आज-कल लड़कियों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। अगर आप शादी में कुछ अलग सा पहनना चाहती हैं तो साड़ी को इस तरीके से कैरी कर सकती हैं। इसके साथ गले में चोकर और कानों में ईयररिंग्स जरूर पहनें।
विज्ञापन
5 of 5
Summer Wedding Saree
- फोटो : instagram
बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल
गर्मियों के मौसम में अगर आप साड़ी पहन रहीं हैं तो हेयर स्टाइल का खास ध्यान रखें। इस तरह की मेसी पोनीटेल आप पर काफी अच्छी लगेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।