सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Fashion Tips: साड़ी में दिखती हैं मोटी, तो इन तरीकों से खुद को दें स्लिम लुक

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 30 Nov 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
Fashion Tips To Choose Saree Types Suitable For Fat Ladies look Slim
भारी वजन महिलाओ के लिए साड़ी - फोटो : instagram/balanvidya

साड़ी पारंपरिक परिधान है, जिसमें हर भारतीय महिला खूबसूरत दिखती है। किसी भी मौके के लिए साड़ी बेहतरीन विकल्प होता है। शादी समारोह से लेकर ऑफिस की पार्टी तक में आप साड़ी पहनकर एलिगेंट लुक पा सकती हैं।  अधिकतर महिलाओं को साड़ी पहनना अच्छा भी लगता है लेकिन कई बार महिलाओं की शिकायत होती है कि वह साड़ी में मोटी दिखती हैं या उनकी ही भाषा में कहें तो आंटी लगती हैं। वहीं अगर कोई हैवी वजन की महिला साड़ी पहनती है तो वह और अधिक मोटी लगने लगती है। ऐसे में भारी वजन की महिलाएं साड़ी पहनने से बचती हैं लेकिन साड़ी को अपने बॉडी टाइप के मुताबिक पहनेंगी तो आपका वजन ज्यादा नहीं लगेगा, बल्कि ग्रेसफुल लुक मिलेगा। बॉडी टाइप के अलावा साड़ी टाइप या फैब्रिक का चयन भी भारी वजन की महिलाओं को स्लिम लुक दे सकता है। चलिए जानते हैं अधिक वजन की महिलाएं किस तरह की साड़ी पहनकर स्लिम लग सकती हैं।

Trending Videos
Fashion Tips To Choose Saree Types Suitable For Fat Ladies look Slim
मैसूर सिल्क साड़ी - फोटो : instagram/vidyabalan

मैसूर सिल्क साड़ी

अगर आपका अधिक वजन हैं तो अपने लिए मैसूर सिल्क साड़ी का चयन करें। इसका फैब्रिक सॉफ्ट होता है, जिसके कारण ये आपके शरीर को आराम से छुपा सकता है। मैसूर सिल्क साड़ियां डार्क कलर्स में उपलब्ध होती है, ऐसे में कर्व्स को ग्लाइड कर जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips To Choose Saree Types Suitable For Fat Ladies look Slim
जॉर्जेट साड़ी - फोटो : instagram/urf7i

जॉर्जेट साड़ी

जॉर्जेट साड़ियां भी मोटी लड़कियों को स्लिम दिखने में मदद करती हैं। हल्के वजन की जॉर्जेट साड़ी आपके हैवी एरिया को आसानी से कवर कर सकती हैं। साथी ही जाॅर्जट साड़ियों में बाॅडी शेप अच्छा दिखेगा।

Fashion Tips To Choose Saree Types Suitable For Fat Ladies look Slim
नेट साड़ी - फोटो : instagram/katrinakaif

नेट साड़ी

नेट या टिशू फैब्रिक साड़ी भी भारी वेट महिलाओं के लिए बेहतर विकल्प है। इस तरह के फैब्रिक वाली साड़ी आपके शरीर से चिपक जाती है और शरीर फूला नहीं लगता।

विज्ञापन
Fashion Tips To Choose Saree Types Suitable For Fat Ladies look Slim
रफल साड़ी - फोटो : instagram

रफल साड़ी

जिन महिलाओं का बेली फैट होता है, उन्हें रफल साड़ी कैरी करना चाहिए। रफल साड़ी उनके पेट की चर्बी को छिपाने में मदद करती है। साथ ही स्टाइलिश लुक भी मिलता है। साड़ी के साथ ब्लाउज डिजाइन भी आपको स्लिम दिखने में मदद करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed