{"_id":"62720827265ad3277e5f7535","slug":"today-s-fashion-tips-follow-these-summer-hairstyles-for-sticky-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: गर्मी में बालों की ये स्टाइल है बड़े काम की, चिपचिपे बालों में भी हो जाएगी तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: गर्मी में बालों की ये स्टाइल है बड़े काम की, चिपचिपे बालों में भी हो जाएगी तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 04 May 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
hair style
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या लड़कियों के लिए होती है। वजह है कपड़े से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल, जो कुछ ऐसा हो जो ना केवल स्टाइलिश दिखे बल्कि इससे गर्मी भी ना लगे। गर्मियों में बालों को लेकर सबसे ज्यादा समस्या होती है। क्योंकि गर्मी और पसीने से बाल ऑयली और चिपचिपे से लगने लगते हैं। ऐसे में खुले बाल रखना मुश्किल होता है। वहीं कोई हेयरस्टाइल भी नहीं समझ आती। अगर गर्मियों के मौसम में आप भी इस तरह की दुविधा में रहती हैं कि पोनी टेल के सिवाय कौन सी हेयरस्टाइल बनाएं। जो ट्रेंडी लगे तो हेयरस्टाइल जरूर ट्राई करें।
2 of 5
hairstyle
- फोटो : social media
बाल अगर पसीने से चिपचिपे और गंदे नजर आ रहें हैं तो उनकी लो पोनीटेल बांधे। ये हेयरस्टाइल एथिनिक वियर के साथ भी खूबसूरत लगेगी। इसे बनाने के लिए बालों को बैक कॉम्ब करके मिड पार्टिंग कर लें। फिर इनकी लो पोनी बांध लें। पोनी बांधने के बाद चाहे तो इसे स्ट्रेटनर से स्ट्रेट लुक दें या फिर वेवी कर्ल्स। दोनों ही लुक आपके मूड और पर्सनैलिटी पर जंचेगा।
3 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
ट्विस्टेड चोटी
इन दिनों ये ब्रेड काफी ज्यादा ट्रेंड में है। कियारा आडवाणी से लेकर अनन्या पांडे तक इस तरह की चोटी को ग्लमैरस लुक में कैरी करते दिखीं। तो अगर आप वेस्टर्न वियर पहन रही हैं तो बेझिझक इसे ट्राई करें। ये काफी ट्रेंडी लुक देगा। इसे बनाने के लिए सारे बालों को बैक कॉम्ब कर हाई पोनी बना लें। फिर बालों को दो पार्ट में कर के एक दूसरे में लपेटे। आखिर में बैंड की सहायता से इसे फिक्स कर दें। इस हेयरस्टाइल को परफेक्ट बनाने के लिए हल्का सा हेयरस्प्रे की मदद से इसे सेट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hairstyle
- फोटो : instagram
गर्मियों में बालों को बांधकर स्टाइलिश दिखने का सबसे ट्रेंडी तरीका है हाई बन। दीपिका पादुकोण हाई बन के मामले में इंस्पिरेशन है। इस तरह का बन बनाना बेहद आसान है और लगभग हर लड़की इसे गर्मियों में जरूर ट्राई करती है। ये काफी ट्रेंडी लुक भी देता है।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
मेसी बन
इसी तरह से हाई मेसी बन या फिर लो मेसी बन को भी गर्मियों का फेवरेट हेयरस्टाइल कहा जा सकता है। मेसी बन बनाने के मामले में भी दीपिका पादुकोण से ही इंस्पिरेशन ली जा सकती है। मेसी लो बन को आसानी से बनाया जा सकता है। साथ ही ये काफी खूबसूरत और एलिगेंट लुक देता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।