फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Umang 2020: प्रियंका चोपड़ा से लेकर जान्हवी कपूर तक साड़ी में दिखा सबका जलवा, देखें तस्वीरें

Mon, 20 Jan 2020 12:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 20 Jan 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
umang 2020 priyanka chopra katrina kaif janhvi kapoor and other actress looks gorgeous in saree
- फोटो : insatgram

बॉलीवुड के सितारे एक बार फिर साथ में नजर आए। मौका था मुंबई पुलिस के कार्यक्रम उमंग 2020 का था। जिसमें सलमान खान से लेकर अर्जुन कपूर, अनिल कपूर और कटरीना, प्रियंका के साथ ही बहुत सारे हीरो, हीरोइन नजर आएं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा तो इस कार्यक्रम के लिए न्यूयार्क से खासतौर पर भारत आईं थीं। उमंग में इन अदाकाराओं का स्टाइल सेंस लाजवाब था। तो चलिए देखें किस साड़ी में कौन दिखीं सबसे ज्यादा खूबसूरत।


 
umang 2020 priyanka chopra katrina kaif janhvi kapoor and other actress looks gorgeous in saree
- फोटो : insatgram

रॉयल ब्लू रंग की सिल्क की साड़ी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल हटके था। सिल्वर रंग के बार्डर वाली मसाबा गुप्ता की डिजाइन की हुई साड़ी में प्रियंका शानदार लगीं। पर, बात करें मेकअप की तो ड्यूई मेकअप में प्रियंका का लुक कुछ खास नहीं लगा। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ प्रियंका ने हाथों में नीली चूड़ियां पहन रखी थीं। 


 
umang 2020 priyanka chopra katrina kaif janhvi kapoor and other actress looks gorgeous in saree
- फोटो : insatgram

वहीं, कटरीना कैफ हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। कार्यक्रम में कटरीना  कैफ ने नेट की सफेद रंग की साड़ी कैरी की थी। जिसमें मिरर वर्क का काम किया गया है। साथ में ड्यूई मेकअप, स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स में कटरीना का लुक कमाल का दिख रहा था। एक्सेसरीज में मिस कैफ ने केवल ईयरिंग्स पहन रखे थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
umang 2020 priyanka chopra katrina kaif janhvi kapoor and other actress looks gorgeous in saree
- फोटो : insatgram

उमंग के इवेंट में सबसे शानदार जान्हवी कपूर की लाल साड़ी लगी। प्लेन लाल साड़ी पर शिमरी रेड बार्डर बेहद खूबसूरत लग रहा था। साथ में डीप वी प्लंगिंग नेकलाइन के साथ जान्हवी कपूर का मेकअप भी खूबसूरत है। लाइट वेवी हेयर के साथ लाइट पिंक लिप्स में नो एक्सेसरीज में वो कमाल लग रही हैं। 


 
विज्ञापन
umang 2020 priyanka chopra katrina kaif janhvi kapoor and other actress looks gorgeous in saree
- फोटो : insatgram

उमंग 2020 में अजय देवगन की हीरोइन रकुल प्रीत सिंह का लुक भी साड़ी में खूबसूरत दिख रहा था। रकुल प्रीत की ग्रे रंग की इस शिमरी साड़ी को कृष बजाज ने डिजाइन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed