उर्वशी रौतेला बीटाउन की उन एक्ट्रेस में से हैं जो अक्सर ही अपने आउटफिट लेकर सुर्खियों में रहती है। फिर वो उनका कैजुअल आउटिंग वाला लुक हो या फिर किसी इवेंट में जाने के लिए रेडी हों। हर बार उर्वशी सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो ही जाती हैं। वैसे तो ज्यादातर मौकों पर मिस रौतेला को स्टाइलिश लुक ही पसंद आता है। लेकिन अगर वो एयरपोर्ट पर भी हों तो वो अपने स्टाइल से समझौता नहीं करती हैं। कई बार उऩ्हें रीविलिंग कपड़ों में एयरपोर्ट की लॉउंज में स्पॉट किया गया है। इस बार भी जब वो कैमरे में कैद हुईं तो उर्वशी ने खुद इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया। जिसमे उनके स्टाइलिश लुक में जरा भी कमी नहीं थी। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
उर्वशी रौतेला का एयरपोर्ट पर भी दिखा स्टाइलिश अंदाज, क्रॉप टॉप के साथ पहन ली ऐसी जींस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 10 Jun 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
