Vat Savitri Vrat 2023: सुहागिन स्त्रियों के लिए वट सावित्री व्रत का काफी महत्व होता है। हर साल इस दिन वो करवाचौथ की तरह ही तैयार होती हैं। सज-धज के अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इस साल ये त्योहार आज यानी कि 19 मई को मनाया जा रहा है। जिसकी तैयारियां महिलाओं ने शुरू कर दी है। ऐसा कहा जाता है कि, वट सावित्री व्रत के दिन जो विवाहित महिला पूरे श्रद्धा भाव से बरगद के वृक्ष की पूजा करती है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और अटल सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
Vat Savitri Vrat 2023: शादी के बाद पहली बार रख रहीं हैं व्रत तो पहनें इस रंग के कपड़े, ऐसे हों तैयार
अगर इस बार आप शादी के बाद पहली बार वट सावित्री व्रत रख रहीं हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करें 16 श्रृंगार
अगर आप पहली बार व्रत रख रहीं हैं तो 16 श्रृंगार आपके लिए बेहद जरूरी है। ये आपके लुक में चार चांद लगाने का काम भी करेगा। अगर आप पूरी तरह से तैयार होकर अपने पति के सामने जाएंगी तो उनकी आप पर से नजर नहीं हटेगी। हिंदू धर्म में वैसे भी सुहागिन महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का काफी महत्व है।
पहनें इन रंगों के कपड़े
अगर ये आपका पहला वट सावित्री व्रत है तो कोशिश करें कि अपनी शादी का लहंगा ही इसमें कैरी करें। अगर वो पहनने का मन नहीं हैं तो आप लाल या पीले रंग के ही कपड़े पहनें। ये सुहाग की निशानी होती है और इससे आपको रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा।
इन रंगों से रहें दूर
अपने पहले वट सावित्री व्रत में काले, सफेद और नीले रंगों से दूर ही रहें। हिंदू धर्म में ये रंग सुहागिनों के लिए अच्छे नहीं मानें जाते।
पैरों में लगाएं आलता
व्रत वाले दिन अपने पैरों में आलता जरूर लगाएं। ये आपके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। इसे लगाकर सुहागिन महिलाएं और ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं।