{"_id":"6566c15b6f08a642cd017924","slug":"wedding-fashion-trendy-outfit-collection-for-groom-to-be-2023-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wedding Fashion: हल्दी से रिसेप्शन तक के लिए ऐसे आउटफिट का चयन कर सकते हैं दूल्हे राजा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Wedding Fashion: हल्दी से रिसेप्शन तक के लिए ऐसे आउटफिट का चयन कर सकते हैं दूल्हे राजा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:00 AM IST
सार
दुल्हन की तरह हर दूल्हे को भी अपनी शादी के हर कार्यक्रम में सबसे बेस्ट दिखने का हक होता है। ऐसे में हम आपको हल्दी से रिसेप्शन तक के लिए दूल्हे के आउटफिट दिखाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
Wedding Fashion
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Wedding Fashion: शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में इसकी धूम बाजारों में दिखाई देने लगी है। जिन लोगों की शादी पक्की हो गई है, वो जमकर शॉपिंग में लगे हैं। होने वाला हर दूल्हा और दुल्हन ये चाहते हैं, कि शादी के दिन के साथ-साथ शादी की हर रस्मों में भी वो सबसे खास और खूबसूरत दिखें। सबकी ये ख्वाहिश होती है कि हर कोई उनकी तारीफ करे।
ऐसे में दुल्हनें तो कई-कई दिनों पहले से ही अपने कपड़ों से लेकर मेकअप तक की तैयारी करने लगती हैं, लेकिन दूल्हें इस बात पर ज्यादा गौर नहीं करते। ज्यादातर होने वाले दूल्हे सिर्फ शादी के लिए खास तैयारी करते हैं। बाकी दिनों में वो कुछ भी पहन लेते हैं लेकिन किसी भी दूल्हे को ऐसा नहीं करना चाहिए।
दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स दिखाएंगे जो होने वाले दूल्हे हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक में कैरी कर सकते हैं। इस तरह के आउटफिट को पहनकर वो सबसे स्टाइलिश और स्मार्ट लगेंगे।
2 of 6
Wedding Fashion
- फोटो : instagram
हल्दी
हल्दी की रस्म के साथ ही शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत होती है। ऐसे में आप अपनी हल्दी में इस तरह का पठानी सलवार और कुर्ता कैरी कर सकते हैं। इसके साथ हैवी वर्क वाला दुपट्टा कैरी करना ना भूलें।
3 of 6
Wedding Fashion
- फोटो : instagram
मेहंदी
अगर आप अपनी मेहंदी में हरा नहीं पहनना चाहते तो रणबीर कपूर के इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। उन्होंने अपनी खुद की हल्दी में लाल रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। ऐसे में आप भी इसी तरह के आउटफिट का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Wedding Fashion
- फोटो : instagram
संगीत
संगीत को कई जगह कॉकटेल नाइट भी कहा जाता है। ऐसे में आप इस संगीत में विक्की जैन की तरह हैवी वर्क वाला काले रंग का ब्लैजर व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट के साथ कैरी कर सकते हैं। इस तरह का आउटफिट आपको क्लासी लुक देगा।
विज्ञापन
5 of 6
Wedding Fashion
- फोटो : insta
शादी
शादी चाहे दिन की हो या रात की, इसमें आपके कपड़ों का सही होना बेहद जरूरी है। आजकल ज्यादातर लड़कों को पेस्टल रंग के ही आउटफिट पसंद आते हैं। ऐसे में आप भी इसी तरह के पेस्टल पिंक रंग के आउटफिट का चयन कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।