जान्हवी कपूर ज्यादातर जिमवियर या फिर कैजुअ्ल लुक के लिए सिंपल कुर्ते को चुनना पसंद करती हैं। वहीं अवॉर्ड शो और इवेंट के लिए वो हमेशा एलिगेंट लुक का चुनाव करती हैं। इसके बावजूद ट्रोलर को ट्रोल करने का मौका मिल ही जाता है। दरअसल, हमेशा एलिगेंट लुक में नजर आने वाली जान्हवी कपूर कपड़े पर लगे प्राइस टैग की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
जब कपड़े का प्राइस टैग निकालना भूल गई थीं जान्हवी कपूर, यूजर ने कर दिया था बुरी तरह ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हमेशा जिमवियर में नजर आने वाली जान्हवी कपूर एक बार पाइलेट्स क्लास के बाहर स्पॉट हुई थीं। जहां पर उन्होंने पीले रंग का कुर्ता पहन रखा था। जिसके साथ वो मैचिंग का दुपट्टा डाले भी नजर आईं थीं। जिस पर फूलों की कढ़ाई बनी थी। जिसमें वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन उनके इस लुक को प्राइस टैग ने बिगाड़ दिया।
जान्हवी जैसे ही अपनी कार की ओर मुड़ी तो उनके दुपट्टे की किनारी पर लटक रहा प्राइस टैग कैमरे में कैद हो गया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने पर लोगों ने जान्हवी को ट्रोल करना शुरू कर दिया और कमेंट करने लगे।
#jhanvikapoor snapped at her pilates class today #viralbayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
जान्हवी का ये वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। जिसे देख एक यूजर ने लिखा 'बेचारी जल्दी में थी निकालना भूल गई ।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'उसके दुपट्टे पर अभी भी प्राइज टैग लगा है।' एक और ने लिखा, 'जाह्नवी प्राइज टैग लगाकर घूम रही है।