फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Fashion Tips: सर्दी के मौसम में जा रहे हैं घूमने तो ऐसे करें खुद को स्टाइल, पलट कर देखेंगी लड़कियां

Fri, 13 Dec 2024 01:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 13 Dec 2024 01:29 PM IST
सार

यदि आप सर्दी के मौसम में घूमने जा रहे हैं तो अपने लुक का खास ध्यान रखें। अगर आप स्टाइलिश दिखेंगे तो हर कोई आपको पलट-पलट कर देखेगा। 

विज्ञापन
Winter Fashion Tips for mens top celebs winter looks for looks stylish
सर्दी के मौसम में जा रहे हैं घूमने तो ऐसे करें खुद को स्टाइल - फोटो : instagram

Winter Fashion Tips: साल का अंत होने वाला है और सर्दी का मौसम भी शुरू हो गया है। ऐसे में लोग अपनी बची हुई छुट्टियों का इस्तेमाल करने के लिए घूमने जा रहे हैं। बहुत से लोग अपने परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं, तो वहीं बहुत से लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं। बहुत से लड़के तो सोलो ट्रिप पर ही निकल जाते हैं।



लड़कियां अपनी ट्रिप के लिए काफी शॉपिंग करती हैं और अपना काफी अलग सा विंटर लुक क्रिएट करती हैं, लेकिन लड़कों के सामने ये दिक्कत आती है कि उन्हें समझ ही नहीं आता कि वो क्या पहनकर घूमने जाएं। ऐसे में हम आपको विंटर फैशन टिप्स देने जा रहे हैं। हम यहां कुछ ऐसे अभिनेताओं के लुक्स आपको दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं। 

Winter Fashion Tips for mens top celebs winter looks for looks stylish
डेनिम जैकेट लगेगी कूल - फोटो : instagram

डेनिम जैकेट लगेगी कूल

यदि आप कूल दिखना चाहते हैं तो अपने लुक को पूरा करने से लिए ऐसी ही डेनिम जैकेट पहनें। इस जैकेट के साथ सफेद रंग की टीशर्ट या फिर स्वेटशर्ट कैरी करें। ब्लैक जींस के साथ आपका ये लुक कमाल का लगेगा। कोशिश करें कि इसके साथ सफेद रंग के ही जूते पहनें। 

Winter Fashion Tips for mens top celebs winter looks for looks stylish
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram
ज्यादा ठंडी के लिए ये है सही विकल्प

यदि आप किसी ऐसी जगह जा रहे हैं, जहां काफी ज्यादा ठंड पड़ती है, तो आपके पास अच्छी जैकेट होना काफी जरूरी है। इसके लिए डार्क रंग की हैवी सी जैकेट खरीदें। इसके साथ डार्क रंग की जींस पहनें। कभी भी अपने विंटर लुक के साथ चश्मा लगाना न भूलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Fashion Tips for mens top celebs winter looks for looks stylish
हल्के रंग की जैकेट - फोटो : instagram

हल्के रंग की जैकेट

यदि आपको हल्के रंग की जैकेट पहनना पसंद है तो वरुण धवन के इस लुक से टिप्स लें। इस हल्के रंग की जैकेट के साथ ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक रंग की ही जींस पहनें। ऑल ब्लैक लुक के साथ आप पर लाइट रंग की जैकेट काफी ज्यादा जचेगी। 

विज्ञापन
Winter Fashion Tips for mens top celebs winter looks for looks stylish
लेदर जैकेट बचाएगी ठंड - फोटो : instagram

लेदर जैकेट बचाएगी ठंड

आजकल लड़कों को लेदर जैकेट काफी पसंद आती है। ये काफी ट्रेंड में भी रहती है। इसे आप डेनिम ब्लू जींस के साथ कैरी कर सकते हैं। इसके साथ चाहें तो ब्लैक टीशर्ट पहनें, नहीं तो आप सफेद रंग की टीशर्ट भी कैरी कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed