Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
World Cup 2023 Final who is Travis head Travis Head unseen photos and stylish looks
{"_id":"655b0ce7f4489da0ac0912e6","slug":"world-cup-2023-final-who-is-travis-head-travis-head-unseen-photos-and-stylish-looks-2023-11-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Travis Head: स्टाइल में भी जलवा दिखाते रहते हैं फाइनल मैच में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Travis Head: स्टाइल में भी जलवा दिखाते रहते हैं फाइनल मैच में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड
Travis Head: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए विश्व कप के फाइनल में वर्ल्ड कप को अपने नाम करके ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के द्वारा लगातार मारे जा रहे छक्के और चौके से स्टेडियम में बैठे एक लाख 30 हजार दर्शकों में एकदम से खामोशी छा गई थी।
दरअसल, भारत ने पहले बल्लेबाजी करके 50 ओवर में 240 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में ये लक्ष्य हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की जीत का पूरा श्रेय ओपनर ट्रेविस हेड को जाता है, जिन्होंने 120 गेंदों में 137 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। ट्रेविस हेड के विनिंग शतक के चर्चे सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे हैं। उन्होंने 15 चौके और चार छक्के की मदद से 137 रन बनाए।
जिस तरह से ट्रेविस हेड ने फाइनल में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया, ठीक उसी तरह से वो अक्सर अपने स्टाइल से भी अपना जलवा दिखाते रहते हैं। ट्रेविस हेड का स्टाइल काफी कैजुअल रहता है, लेकिन लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आता है।
2 of 6
World Cup 2023 Final
- फोटो : instagram
फाइनल में दिखाया जलवा
ट्रेविस हेड ने फाइनल में अपना जलवा दिखा दिया, जिस वजह से पूरे सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं। आज हम आपको उनके कुछ स्टाइलिश अंदाज की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिनके आप भी टिप्स ले सकते हैं।
3 of 6
World Cup 2023 Final
- फोटो : instagram
शर्ट-पैंट
ज्यादातर लड़कों को ये लुक काफी आरामदायक लगता है। व्हाइट रंग की शर्ट के साथ ब्लैक पैंट देखने में काफी स्टाइलिश भी लगती है। ये लुक उन्होंने अपनी पत्नी के बेबी शॉवर में कैरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
World Cup 2023 Final
- फोटो : instagram
फॉर्मल लुक
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड का फॉर्मल लुक काफी क्लासी है। अगर आपके घर में शादी है तो आप उनके इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। इस तरह का लुक ऑफिस के हिसाब से भी परफेक्ट रहता है।
विज्ञापन
5 of 6
World Cup 2023 Final
- फोटो : instagram
ऐसा था वेडिंग लुक
अपनी शादी में ट्रेविस हेड ब्लैक एंड व्हाइट लुक में नजर आए। उनके वेडिंग लुक को लोगों ने भी काफी पसंद किया था। इस तरह का लुक कॉकटेल पार्टीज के लिए परफेक्ट रहता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।