फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का तोहफा, जितनी ज्यादा दूरी, उतना कम लगेगा किराया

Thu, 02 Jan 2020 08:17 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 02 Jan 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
uttarpradesh Transport Corporation implemented telescopic fair system at long distence buses
परिवहन निगम की बसों में बैठकर गए यात्री - फोटो : AmarUjala
परिवहन निगम ने दिल्ली की ओर चलने वाले रोडवेज की हाई क्लास बसों में टेलिस्किोपिक फेयर सिस्टम (टीएफएस) लागू कर दिया है। इसके अंतर्गत जितनी लंबी दूरी होगी उतना कम किराया यात्रियों को देना पड़ेगा। दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
uttarpradesh Transport Corporation implemented telescopic fair system at long distence buses
UP roadways - फोटो : अमर उजाला
एआरएम केके तिवारी ने बताया कि गोरखपुर से दिल्ली के लिए वैसे तो कई रोडवेज की बसें हैं लेकिन साहिबाबाद जाने वाली सिर्फ एक ही वॉल्वो बस है। जिसका दिल्ली का किराया 2063 रुपये टेलिस्किोपिक फेयर सिस्टम लागू होने के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों को करीब 264 रुपये की छूट मिलेगी।
uttarpradesh Transport Corporation implemented telescopic fair system at long distence buses
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
केके तिवारी ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली की दूरी 600 किमी है। इस दूरी के लिए यात्रियों को 189 रुपये की छूट मिलेगी। लखनऊ में 52 बसों में इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जा रहा है। इसमें यात्रियों को छूट दी जाएगी। टीएसएफ दूरी के अनुसार किराए का स्लैब तय किया गया है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती जाएगी। वैसे-वैसे किराए में छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarpradesh Transport Corporation implemented telescopic fair system at long distence buses
UP roadways
100 किमी तक की यात्रा पर नहीं मिलेगी किराए में छूट
एआरएम ने बताया कि  100 किमी तक के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बाद 150 किलोमीटर पर 1.5 प्रतिशत से छूट शुरू होगी। इसके बाद हर 50 किमी पर यात्रियों को 1.5 फीसदी की छूट मिलती जाएगी। यह छूट अधिकतम 15 प्रतिशत तक हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed