सब्सक्राइब करें

दिल्ली कूच के लिए नई रणनीति: अंबाला में शंभू बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण, किसान पीपीई किट पहन कर आगे बढ़े

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Feb 2024 02:31 PM IST
सार

एमएसपी कानून और कर्ज माफी समेत 12 मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर निकले पंजाब के किसानों के समर्थन में अब हरियाणा के किसान संगठन और खापें भी आने लगी हैं। वहीं, कैथल में भाकियू के धन्ना भगत गुट ने भी आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
New strategy for Delhi march, Atmosphere tense at Shambhu border in Ambala, farmers proceeded wearing PPE kits
दिल्ली कूच के लिए किसानों के ट्रैक्टर तैयार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली कूच के लिए किसान नई रणनीति बनाकर मैदान में उतरे हैं। किसानों ने मंगलवार को रही कमियों से सबक लेकर मुंह पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाया और बड़े रूमाल व परनों से मुंह को ढक रखा है। हरियाणा पुलिस की तरफ से दो से तीन आंसू गैस के गोले चलाए गए। इसके बावजूद आंदोलनकारी अपनी तैयारी में जुटे दिखाई दिए।



किसानों ने इसके साथ ही ट्रैक्टरों को भी चादरों से ढका है। वहीं, कई किसान पीपीई किट पहने भी दिखाई दिए। किसान आंखों पर एयर टाईट चश्में और हाथों में लोहे व लकड़ी के लठ्ठ लिए हैं। पंजाब पुलिस द्वारा मौके पर मेडिकल टीम बैठाई गई है। वहीं, वसंत पंचमी पर किसान पतंग उड़ाते भी दिखे। 

पानीपत में रोहतक नेशनल हाईवे पर भी किसान आंदोलन का असर दिखाई दिया है। किसानों ने डाहर टोल पर पहुंचे कर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों के सामने आने पर दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ती दिखाई दी।

New strategy for Delhi march, Atmosphere tense at Shambhu border in Ambala, farmers proceeded wearing PPE kits
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

पानीपत और सोनीपत पुलिस ने संयुक्त नाका लगाने को लेकर की बैठक
किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पानीपत और सोनीपत पुलिस ने हल्दाना बॉर्डर पर संयुक्त नाका लगाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। सोनीपत पुलिस आयुक्त सतीश बालन ने हल्दाना पुलिस चौकी में पानीपत व सोनीपत के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नाका लगाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

New strategy for Delhi march, Atmosphere tense at Shambhu border in Ambala, farmers proceeded wearing PPE kits
शंभू बॉर्डर पर किसानों की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

किसान नेता बोले- सरकार अपने वादे से पीछे हट रही
किसान आंदोलन के चलते हांसी के गांव सिसाय में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता कैलाश मलिक व राजेश शर्मा ने कहा कि वीरवार को सुबह 11 बजे गांव सिसाय में महापंचायत की जाएगी। जिसमें आस-पास के किसान व ग्रामीण मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत में आंदोलन को लेकर रूप रेखा तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
New strategy for Delhi march, Atmosphere tense at Shambhu border in Ambala, farmers proceeded wearing PPE kits
किसानों ने ट्रैक्टरों को बोरियों से ढका - फोटो : अमर उजाला

दातासिंह वाला बॉर्डर पर आगे बढ़ने लगे किसान
जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर सुबह साढ़े 12 बजे फिर से तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। किसानों ने बॉर्डर पर लगी कंटीली तार उखाड़ दी है। इसके साथ ही सड़क पर लगाई गई कीलों को भी उखाड़ दिया है। फिलहाल पुलिस ने कोई विरोध नहीं किया है। बॉर्डर से हरियाणा की तरफ पुलिस मुस्तैद है लेकिन किसान पंजाब की तरफ जमा हो रहे हैं।

विज्ञापन
New strategy for Delhi march, Atmosphere tense at Shambhu border in Ambala, farmers proceeded wearing PPE kits
किसानों ने मुंह पर मुल्तानी मिट्टी का लेप - फोटो : अमर उजाला

किसानों ने सीआईडी कर्मचारी को बंधक बनाया
किसानों ने बॉर्डर पर लगाई गई कंटीली तार को उखाड़ दिया है और सड़क के बीच गाड़ी गई कील भी अब दिखाई नहीं दे रही है। वहीं किसान जब सुबह रणनीति बना रहे थे तो एक सीआईडी कर्मचारी को उन्होंने बंधक बना लिया। पहले सीआईडी कर्मचारी से पूछा कि वह कौन है तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद किसानों को संदेह हो गया और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद पता चला कि यह गढ़ी थाना में कार्यरत सीआईडी कर्मचारी सतेंद्रपाल है। अभी तक किसानों ने उसे छोड़ा नहीं है। किसानों ने आंसू गैस के गोलों से निपटने के लिए बोरियों को पानी में भिगो लिया है और ट्रैक्टरों पर स्प्रे करने वाली टंकी भी लगाकर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed