सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   'Kalash Yatra' taken out prior to the consecration of the idols.

Ambala News: मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली कलश यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
'Kalash Yatra' taken out prior to the consecration of the idols.
विज्ञापन
शहजादपुर। राधा कृष्ण मंदिर में देवगणों की मूर्तियों की स्थापना के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो गया है। बुधवार से शुरू हुआ यह अनुष्ठान सोमवार 29 जून तक श्रद्धा और उल्लास के साथ जारी रहेगा। लगभग एक सप्ताह तक चलने वाले इस धार्मिक महोत्सव के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र और माजरा के श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में भाग लिया।

धार्मिक आयोजन के तहत मंदिर परिसर में राम दरबार, राधा कृष्ण, खाटू श्याम, मां दुर्गा, लक्ष्मी नारायण, शनि देव, संतोषी माता, नवग्रह, वीर हनुमान, मां भद्रकाली और शिव परिवार सहित स्वयंभू नर्मदेश्वर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। पंडित सुशील कुमार और पंडित संतोष ने विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। यह यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर माता बाला सुंदरी मंदिर, नगर खेड़ा माजरा, लोहारों वाले बाजार, गौरी शंकर मंदिर, नर्मदेश्वर मंदिर, नगर खेड़ा शहजादपुर और गोगा माड़ी से होते हुए वापस मुख्य मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर अमित बंसल प्रशान, राकेश कुमार, लवली, रोहित गुप्ता और मनीष गुप्ता सहित भक्तों ने विशेष सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed