सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Private bus driver, conductor, and passengers attack RTA team.

Ambala News: निजी बस चालक, परिचालक और यात्रियों का आरटीए टीम पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Private bus driver, conductor, and passengers attack RTA team.
विज्ञापन
अंबाला। कैंट बस स्टैंड परिसर में अवैध रूप से चल रही निजी बसों पर चालान की कार्रवाई के दौरान आरटीए टीम पर बुधवार दोपहर को हमला कर दिया गया। एक निजी बस के चालक, परिचालक ने यात्रियों के साथ मिलकर तीन कर्मचारी पंकज कुमार, शिव दर्शन टीएसआई और दिनेश कुमार के साथ हाथापाई कर दी। कर्मचारियों से मोबाइल व चालान करने वाला टैब छीनने के बाद कपड़े फाड़ते हुए गाड़ी से बाहर निकालने का प्रयास किया।

यह हमला एक वीडियो में भी कैद हो गया। मौके पर पहुंचे आरटीए सचिव व पुलिस ने मामले को शांत करवाया। कर्मचारियों की तरफ से पुलिस को दी तहरीर के बाद एक बस को जब्त कर लिया तो चालक व परिचालक सहित एक यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के बाद चालक बस लेकर भागा, 10 किमी दूर पकड़ा : आरटीए सचिव सुशील कुमार का कहना है कि हमले के बाद जब टीम से बस की चाबी व लाइसेंस लेकर चालक व परिचालक मौके से यात्रियों को बस सहित लेकर भाग गया। गलत दिशा में ही बस को भागते हुए स्टैंड से बाहर ले गया और अंबाला-दिल्ली हाईवे पर दिल्ली की तरफ भागने लगा। पुलिस के जरिये बस को 10 किलोमीटर दूर से पकड़ा। बस को कैंट बस स्टैंड परिसर में लाकर कार्रवाई अमल में लाई गई। उधर, इस कार्रवाई के बाद यात्रियों को मजबूरन घंटों इंतजार करने के बाद रोडवेज की बसों व अन्य वाहनों के जरिये जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed