{"_id":"699401a0b9361f1aa80c3b98","slug":"bank-deputy-manager-murder-case-mehak-had-eaten-vermicelli-made-by-her-mother-2026-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिप्टी मैनेजर हत्याकांड की भयावह कहानी: महक ने खाई थी मां के हाथों से बनीं सेवइयां, हंसते हुए घर से निकली थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी मैनेजर हत्याकांड की भयावह कहानी: महक ने खाई थी मां के हाथों से बनीं सेवइयां, हंसते हुए घर से निकली थी
अमर उजाला नेटवर्क, हांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:05 PM IST
सार
गुरुग्राम के बैंक में डिप्टी मैनेजर महक रविवार शाम करीब छह बजे मायके आई थी। वह जल्द आने की बात कहकर निकली थी। 24 घंटे में उसका शव घर आ गया। सिसाय रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिजन यकीन नहीं कर रहे हैं कि दामाद ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
हरियाणा के बहादुरगढ़। के बादली स्थित पाहसौर गांव में रविवार रात एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतक महिला गुरुग्राम की एचडीएफसी बैंक शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। हत्या के बाद आरोपी पति ने शव को रजबहे में फेंक दिया और लूटपाट व हत्या की झूठी कहानी गढ़ने का प्रयास किया। चरित्र पर संदेह के चलते आरोपी पति ने यह खौफनाक कदम उठाया। उसने अपनी पत्नी की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।
शव को रजबहे में फेंककर उसने लूटपाट और हत्या की एक झूठी कहानी रचने का प्रयास किया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी लगातार बयान बदलता रहा। पुलिस ने आरोपी सीए को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, हांसी जिले में करीब 24 घंटे पहले बेटी के मायके आने पर तिकोना पार्क के समीप सेठी चौक स्थित कृष्ण कथूरिया का घर-आंगन खुशियों से महक रहा था। बेटी महक को सेवइयां पसंद थी तो मां ने पहले जी भर के हाथों से खिलाया और बाद में खाने के लिए आधा किलो सेवइयां उसे दे भी दीं। लेकिन, किसे पता था यह मुलाकात न भूलने वाली याद बन जाएगी।
'कैसे उनकी बेटी को दामाद अंशुल ने मौत के घाट उतार दिया?'
सोमवार शाम करीब पौने छह बजे जैसे ही उसका शव हांसी स्थित घर पहुंचा परिजन ही नहीं वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। सबके मन में यह सवाल था कि कैसे उनकी बेटी को दामाद अंशुल ने मौत के घाट उतार दिया। देर शाम सिसाय रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में महक का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
4 of 12
पति के साथ महक कथूरिया की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों का कहना है कि महक रविवार शाम को मायके आई थी। वह जल्द फिर मिलने का वादा करके घर से निकली थी लेकिन ताउम्र साथ निभाने का वादा करने वाले ने अंशुल ने एक ही झटके में भरोसा और उनकी बेटी की जिंदगी की डोर तोड़ दी।
विज्ञापन
5 of 12
महक, मृतका
- फोटो : सोशल मीडिया
25 सितंबर 2025 को हुई थी महक की शादी
महक की शादी 25 सितंबर 2025 को हिसार के सेक्टर 33 निवासी अंशुल धवन से हुई थी। अंशुल का परिवार भी मूल रूप से हांसी के रूप नगर कॉलोनी का रहने वाला है। परिजनों के अनुसार शादी के बाद दोनों खुशहाल थे। अनबन की पहले कभी कोई बात सामने नहीं आई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।