{"_id":"6994318df3b03772040fd589","slug":"video-uproar-erupted-during-the-budget-meeting-in-jhajjar-mla-bhukkal-told-the-chairman-youre-protecting-contractors-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में बजट बैठक में जमकर हंगामा, विधायक भुक्कल चेयरमैन से बोलीं- आप ठेकेदारों को बचा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में बजट बैठक में जमकर हंगामा, विधायक भुक्कल चेयरमैन से बोलीं- आप ठेकेदारों को बचा रहे
नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को हुई बजट बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक में झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने चेयरमैन जिले सिंह सैनी पर अधिकारी और ठेकेदारों को बचाने के आरोप लगाए। विधायक ने शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसकी विजिलेंस जांच करवाने की मांग की। बैठक में विधायक ने कहा कि जब चेयरमैन को डीडीओ को पावर नहीं हैं तो डीएमसी को बैठक में होना चाहिए।
विधायक को बताया गया कि डीएमसी एसीएस की बैठक में हैं, जिस पर विधायक ने नाराजगी जताई और डीएमसी को फ़ोन किया। इस पर डीएमसी ने भी एसीएस की बैठक होने की बात कही। इस विधायक ने मौके पर ही एसीएस को कॉल कर डीएमसी को जल्द फ्री करने को कहा, जिसके बाद कुछ देर में डीएमसी बैठक में पहुंच गए।
चेयरमैन का नाम लेने पर हुई बहस
बैठक में पार्षद टेकचंद ने बताया कि स्ट्रीट लाइट के लिए पहले लाइट इंस्पेक्टर, उसके बाद अधिकारी और चेयरमैन को लिखकर देना पड़ता हैं. इस पर चेयरमैन जिले सिंह सैनी भड़क गए और कहा कि मेरा नाम क्यों लें रहे हो। दोनों में काफी देर तक बहस होती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।