सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Congress MLA Geeta Bhukkal slams BJP

Haryana: कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने बीजेपी पर बोला हमला- कहा-संसद सबसे सुरक्षित जगह, फिर भी PM नहीं आते

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

 कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा प्रधानमंत्री सांसदों से डरते हुए देश की सबसे सुरक्षित जगह संसद में भी नहीं आ रहे हैं। इससे बड़ी दुर्दशा और दुर्भाग्य की क्या बात हो सकती है।

Congress MLA Geeta Bhukkal slams BJP
गीता भुक्कल, कांग्रेस विधायक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के राहुल गांधी को जेल में डाल देना चाहिए वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। गीता भुक्कल ने कहा कि राहुल गांधी जो मुद्दे उठा रहे हैं, उनका जवाब सरकार के पास नहीं है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए पूछा कि राहुल गांधी की बातों का जवाब देने के लिए देश के प्रधानमंत्री संसद में क्यों नहीं आ रहे हैं? 
Trending Videos


अगर प्रधानमंत्री संसद में नहीं आ रहे, तो वे देश की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे? उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री सांसदों से डरते हुए देश की सबसे सुरक्षित जगह संसद में भी नहीं आ रहे हैं। इससे बड़ी दुर्दशा और दुर्भाग्य की क्या बात हो सकती है। गीता भुक्कल ने जोर देकर कहा कि गिरिराज सिंह के पास ऐसा बयान देने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि राहुल गांधी लोकसभा में संवैधानिक पद पर नेता प्रतिपक्ष के रूप में बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हरियाणा में किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री के बयानों पर भी उन्होंने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार भारतीय जनता पार्टी की है, तो किसान धरना-प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? किसानों को मुआवजा क्यों नहीं मिल रहा है? सरकार किसानों के साथ भेदभाव कर रही है और आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। यह स्थिति सरकार की नाकामी को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed