{"_id":"6993e7d0c6f77be597076ccf","slug":"ca-husband-killed-his-wife-deputy-manager-in-a-bank-due-to-suspicion-on-her-character-in-haryana-2026-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिप्टी मैनेजर महक हत्याकांड: 5 माह पहले शादी, दो माह की गर्भवती, CA पति ने पत्नी को क्यों मारा? सामने आया कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी मैनेजर महक हत्याकांड: 5 माह पहले शादी, दो माह की गर्भवती, CA पति ने पत्नी को क्यों मारा? सामने आया कारण
अमर उजाला नेटवर्क, बादली/बहादुरगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:49 AM IST
सार
हरियाणा में सनकी पति ने गुरुग्राम की एचडीएफसी बैंक शाखा में डिप्टी मैनेजर पत्नी महक की गले में कैंची घोंप हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति पेशे से सीए हिसार निवासी अंशुल ने शव रजबहे में फेंक दिया और लूट व हत्या की झूठी कहानी रची।
हरियाणा में चरित्र पर संदेह के चलते एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बादली स्थित पाहसौर गांव के पास हुई। मृतक महिला गुरुग्राम की एचडीएफसी बैंक शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। हत्या के बाद आरोपी पति ने शव को रजबहे में फेंक दिया और लूटपाट व हत्या की झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश की।
पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पति पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) है और हिसार का निवासी है। उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
Trending Videos
2 of 10
पति के साथ महक कथूरिया की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या का भयावह तरीका और झूठी कहानी
आरोपी पति ने अपनी पत्नी महक कथूरिया (26) की गला घोंटकर नहीं, बल्कि कैंची से गला रेतकर हत्या की। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने सबूत मिटाने के इरादे से शव को पास के रजबहे में फेंक दिया। इसके बाद, उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट और हत्या की एक झूठी कहानी रची। उसने दावा किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी की हत्या की और उसके साथ लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
महक कथूरिया की हत्या के बाद विलाप करते परजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बादली थाने के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि तिकोना पार्क हांसी निवासी महक कथूरिया अपने पति अंशुल धवन के साथ रविवार रात हिसार से गुरुग्राम के लिए निकली थीं। रास्ते में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
4 of 10
महक कथूरिया की हत्या के बाद विलाप करते परजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामला इतना बढ़ गया कि अंशुल ने पहले महक को कार में पीटा, फिर बाहर निकलकर दो बार गले में कैंची घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने वारदात को लूट दिखाने के लिए महक के पहने गहने उतारकर घटनास्थल के पास रजबहे में फेंक दिए। फिर हाईवे से गुजर रहे कार चालकों से मदद मांगी। एक कार चालक ने पुलिस को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 10
महक कथूरिया की हत्या के बाद विलाप करते परजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्लब्ज पहनकर दिया वारदात को अंजाम
एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि अंशुल ने कार में महक से मारपीट के बाद ग्लब्ज (दस्ताने) पहनकर महक पर कैंची से दो वार किए ताकि कैंची पर उसके फिंगरप्रिंट न आएं। महक लहूलुहान होकर गिर पड़ीं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की शुरुआत से ही पुलिस को अंशुल पर संदेह हो गया था और जब उसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की हत्या की बात कबूल ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।