सब्सक्राइब करें

टीकरी बॉर्डर केस: योगेंद्र यादव और एक महिला से पूछताछ, ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ की पुष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 May 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Farmer leader Yogendra Yadav and an accused woman was questioned by Special Investigation Team in Tikri Border Misdeed Case 
थाने पहुंचे योगेंद्र यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तीन कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में पश्चिम बंगाल की युवती से दुष्कर्म के केस में मंगलवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने किसान नेता योगेंद्र यादव और एक आरोपी महिला से पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में इस बात की पुष्टि हुई कि पश्चिमी बंगाल से दिल्ली आते वक्त युवती से छेड़छाड़ की गई। डीएसपी पवन कुमार शर्मा की अगुवाई में एसआईटी ने महिला से करीब तीन घंटे और योगेंद्र यादव से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। वहीं बाकी चार आरोपी आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम छापेमारी कर रही हैं।   



पुलिस ने सभी आरोपियों और किसान नेता योगेंद्र यादव को नोटिस भेजा है। इसके बाद एक आरोपी महिला पुलिस के सामने पेश हुई। वहीं आरोपी अनिल मलिक पर अनुचित व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। अब पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरफ्तारी पर विचार करेगी। इसके अलावा पीड़िता के पिता ने उसकी वीडियो भी पुलिस को सौंपी। डीएसपी के मुताबिक पीड़िता वीडियो में छेड़छाड़ की बात कह रही है। 

Trending Videos
Farmer leader Yogendra Yadav and an accused woman was questioned by Special Investigation Team in Tikri Border Misdeed Case 
जांच करता पुलिस दल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पीड़िता के पिता ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने सिर्फ दो लोगों के खिलाफ ही शिकायत दी थी। इस बयान पर भी डीएसपी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि पिता की शिकायत के आधार पर ही छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।  पुलिस ने किसानों के कुछ टेंट भी चेक किए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer leader Yogendra Yadav and an accused woman was questioned by Special Investigation Team in Tikri Border Misdeed Case 
संयुक्त किसान मोर्चा - फोटो : फाइल फोटो

कल ही यह बात सामने आई थी कि संयुक्त किसान मोर्चा को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का पता 2 मई को ही चल गया था। उसके बावजूद भी पुलिस कार्रवाई करने की जगह किसान नेता बैठक करते रहे। किसान मोर्चा ने सफाई देते हुए कहा कि वह चाहते थे कि युवती की पिता की तरफ से कार्रवाई की जाए और वह कार्रवाई नहीं करते तो संयुक्त मोर्चा अपनी तरफ से कार्रवाई करता। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि जब किसान बंगाल में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे थे तो वहां किसान सोशल आर्मी के कुछ लोग भी आए थे। लेकिन वह संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा नहीं हैं।  

Farmer leader Yogendra Yadav and an accused woman was questioned by Special Investigation Team in Tikri Border Misdeed Case 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

युवती के पिता के अनुसार बेटी से कई बार उनकी फोन पर बात होती थी। ऐसा लगता था कि वह किसी दबाव में बात कर रही है। क्योंकि अनिल व अनूप उसको ब्लैकमेल कर रहे थे। जब 29 अप्रैल को वह यहां आए तो बेटी ने अस्पताल में बताया कि अनिल व अनूप ने उसके साथ गलत किया है। उसने आखिरी बार यह भी कहा कि बाबा मुझे इंसाफ जरूर दिलाना, जिससे किसी और के साथ ऐसा न हो।  

विज्ञापन
Farmer leader Yogendra Yadav and an accused woman was questioned by Special Investigation Team in Tikri Border Misdeed Case 
युवती से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर टीकरी बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में 30 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की आंदोलनकारी 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी। अब मृतका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। बहादुरगढ़ पुलिस ने दो महिलाओं और चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed