{"_id":"609a16b88ebc3e8da7786f3e","slug":"sanyukat-kisan-morcha-knew-about-misdeed-with-bengali-woman-from-may-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: संयुक्त किसान मोर्चा को दो मई से थी सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी, अब कही ये बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुलासा: संयुक्त किसान मोर्चा को दो मई से थी सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी, अब कही ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 11 May 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चे को दी सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के टीकरी बॉर्डर पर बंगाल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा पर भी कई सवाल उठे थे। अब मोर्चा ने आगे आकर सफाई दी है। जानकारी के अनुसार, संयुक्त किसान मोर्चा को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का 2 मई को ही पता चल गया था। उसके बावजूद भी पुलिस कार्रवाई कराने की बजाय किसान नेता बैठक करते रहे। हालांकि किसान नेताओं ने दावा किया कि उसी समय युवती के पिता को कहा गया था कि वह कानूनी कार्रवाई करें और किसान मोर्चा उनके साथ खड़ा है। किसान मोर्चा ने सफाई देते हुए कहा कि वह चाहते थे कि युवती की पिता की तरफ से कार्रवाई की जाए और वह कार्रवाई नहीं करते तो संयुक्त मोर्चा अपनी तरफ से कार्रवाई करता। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि जब किसान बंगाल में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे थे तो वहां किसान सोशल आर्मी के कुछ लोग भी आए थे। लेकिन वह संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा नहीं हैं। वहां युवती व उसके पिता से उनकी मुलाकात हुई थी तो युवती ने अपने पिता से कहा था कि वह धरनास्थल पर जाना चाहती है।
Trending Videos
आरोपियों का टैंट क्षतिग्रस्त किया गया।
- फोटो : फाइल फोटो
युवती पांच लोगों के साथ ट्रेन में दिल्ली आई थी। यह पता चला है कि उसके साथ ट्रेन में भी बदसलूकी हुई थी। वह 12 अप्रैल को टीकरी पहुंचकर किसान सोशल आर्मी के टेंट में रुकी थी। वहां भी उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
योगेंद्र यादव, युद्धवीर सिंह, हनान मौला, दर्शनपाल ने बताया कि 25 अप्रैल को उसकी तबीयत खराब होने पर बातचीत हुई थी। उस समय अनिल व अनूप ने उसे बंगाल लेकर जाने की जानकारी देते हुए आगरा के पास पहुंचने की बात कही।
संयुक्त किसान मोर्चा
- फोटो : ANI
जब योगेंद्र यादव ने युवती से लोकेशन मंगवाई तो पता चला कि वह हांसी के पास है। उस समय उनको कुछ गलत होने का शक हुआ। उन्होंने तुरंत उसे टीकरी बॉर्डर पर पहुंचने के लिए कहा। उसके अगले दिन 26 अप्रैल को युवती को किसानों की टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया और उसके पिता को बंगाल से बुलवाया। इसके बाद युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा
- फोटो : फाइल फोटो
किसान नेताओं ने बताया कि उनको 2 मई को पता चला कि युवती के साथ केवल ट्रेन में बदसलूकी नहीं हुई है, बल्कि यहां उसका यौन शोषण भी हुआ है। 3 मई को टीकरी बॉर्डर पर कमेटी की मीटिंग हुई और पीड़ित के साथ खड़े होकर आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही गई। इसके साथ ही आरोपियों का बहिष्कार करते हुए टेंट उखाड़ दिया गया।
