{"_id":"697fc56d2ed81bf33401a438","slug":"before-committing-suicide-he-sent-a-photo-from-his-mobile-phone-and-then-hanged-himself-agra-news-c-364-1-ag11019-124551-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आत्महत्या से पहले मोबाइल से भेजी फोटो फिर लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आत्महत्या से पहले मोबाइल से भेजी फोटो फिर लगा लिया फंदा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना छत्ता क्षेत्र में दरोगा भर्ती की तैयारी कर रही युवती ने शनिवार दोपहर घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसके भाई ने चचेरी बहन के शादीशुदा देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आत्महत्या करते समय युवती ने आरोपी को मोबाइल से फोटो भेजी फिर फंदे पर लटक गई। पुलिस के सुनवाई नहीं करते पर मृतका के भाई ने डीजीपी को एक्स पर पोस्ट कर शिकायत की। इसके बाद थाना पुलिस सक्रिय हुई।
छत्ता थाना क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि 23 वर्षीय बहन ने यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती की परीक्षा दी थी। वह आगे की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही थी। उनके ताऊ की लड़की का देवर आलमबाग लखनऊ निवासी अमन जोशी उर्फ माशू ताई के घर आता रहता था। उसने बहन को अपने जाल में फंसा लिया। पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने और शादी का झांसा देकर बहन का शारीरिक शोषण कर रहा था। एक माह पहले पता चला कि अमन शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उन्होंने अमन को बहन से दूर रहने को कहा था लेकिन वह बहन से बात करता रहा। बहन ने जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसे भी धमकाने लगा। इस से परेशान होकर बहन ने आत्महत्या कर ली। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लखनऊ भेजा जाएगा।
पुलिस ने 24 घंटे बाद कराया पोस्टमार्टम
भाजपा नेता प्रदीप राठौर ने बताया कि पीपल मंडी चौकी प्रभारी ने युवती का मोबाइल कब्जे में लिया। परिजन की तहरीर लेने से मना कर दिया और कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाया। रविवार सुबह 10 बजे युवती के भाई ने डीजीपी राजीव कृष्ण को भी एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद थाना छत्ता प्रभारी अंकुर मलिक ने कॉल कर पोस्ट हटाने की कहकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब 24 घंटे बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हो सकी। पुलिस तहरीर में शारीरिक शोषण की बात नहीं लिखवाने का दबाव बनाती रही।
पुलिस कार्यप्रणाली पर उठते सवाल
22 जनवरी को अछनेरा के एक गांव में 15 वर्षीय 12 वीं की छात्रा ने शोषण से तंग आकर आत्महत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने पहले आरोपी को छोड़ दिया था। 30 जनवरी को मलपुरा की रहने वाली किशोरी ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पुलिस ने प्राथमिकी में छेड़छाड़ की बात नहीं लिखने दी। रोजाना अधिकारियों के पास ऐसे मामले आते हैं पर कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों का कुछ नहीं होता है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते है।
Trending Videos