{"_id":"697e5a92290348d456008756","slug":"scanned-more-than-50-cctvs-questioned-six-suspects-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1214644-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 50 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले, छह संदिग्धों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 50 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले, छह संदिग्धों से पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 9.50 लाख की टप्पेबाजी का मामला
- पूर्व में घटनाओं में शामिल और हाल ही में जेल से छूटे टप्पेबाजों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
- राजघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई वारदात से बाजार में दहशत, बढ़ाई गई गश्त
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने घंटाघर इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई टप्पेबाजी के मामले में पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत से पूछताछ कर रही है। पांच से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले हैं। इसके बाद भी अभी तक टप्पेबाजों का सुराग नहीं लग सका है। वहीं राजघाट क्षेत्र के बाजार में दहशत के चलते पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।
पीपीगंज के मोहम्मदपुर पचवारा खास निवासी सराफा व्यापारी बलिराम जायसवाल के कर्मचारी संजय से 9.50 लाख रुपये की टप्पेबाजी शुक्रवार को हुई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं, जिन्हें बारीकी से देखा जा रहा है। बदमाशों ने बाजार की भीड़ और ट्रैफिक का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले।
जानकारी के अनुसार, पीपीगंज के मोहम्मदपुर पचवारा खास निवासी सराफा व्यापारी बलिराम जायसवाल के कर्मचारी संजय पाल शुक्रवार सुबह दुकान से 9.50 लाख रुपये लेकर गीता प्रेस रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने के लिए निकले थे। संजय मुंबई क्लॉथ हाउस, कालीबाड़ी मंदिर के पास पहुंचे तभी पुलिस की वर्दी जैसी पैंट और जैकेट पहने टप्पेबाजों ने उसे रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए जालसाजों ने रुपयों के बारे में पूछताछ करते हुए जीएसटी से संबंधित दस्तावेज मांगे। इसके बाद रुपयों से भरा बैग ले लिया और भाग गया।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश में घंटाघर बाजार व आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन बाइक में रजिस्ट्रेशन नंबर और जालसाजों का चेहरा ढका होने के चलते उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मामले में हाल ही में जेल से छूटे टप्पेबाजों की भी तलाश कर रही है। पुराने रिकॉर्ड और पिछले मामलों की जांच कर उनके वर्तमान गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी यह अपराधी इसी तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं, इसलिए उनके कनेक्शन की छानबीन की जा रही है।
पुलिस छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इनमें से प्रत्येक से घटना के समय की गतिविधियों, कॉल डिटेल और लोकेशन के बारे में विस्तार से सवाल किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान अहम सुराग हाथ लगने की संभावना है। इधर, घटना के बाद सराफा बाजार के व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
कोट
टप्पेबाजों ने पुराना तरीका अपनाया, लेकिन इस बार इसे नए अंदाज में अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- ओंकार दत्त तिवारी, सीओ कोतवाली
Trending Videos