सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hammer Ball: Uttarakhand beat Himachal Pradesh to reach the semi-finals

हैमर बॉल: हिमाचल प्रदेश को हराकर उत्तराखंड की टीम सेमीफाइनल में

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Hammer Ball: Uttarakhand beat Himachal Pradesh to reach the semi-finals
क्रीड़ा भारती और एशियाई हैमर बॉल एसोसिएशन द्वारा मुगलहा स्थित प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित
विज्ञापन

Trending Videos
फाउंडर कप के दूसरे दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले
आज खेला जाएगा प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। क्रीड़ा भारती एवं एशियाई हैमर बॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय हैमर बॉल फाउंडर कप 2026 का आयोजन प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड, मुगलहा में किया जा रहा है। दूसरे दिन शनिवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड डायमंड की टीम ने हिमाचल वॉरियर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
दूसरे दिन का पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश और बिहार की टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बिहार की टीम ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए 159 अंक अर्जित किए, जबकि हिमाचल प्रदेश की टीम ने 161 अंक बनाकर कड़े संघर्ष में जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में शैडो स्ट्राइक टीम ने 203 अंक बनाए, जबकि नेपाल की टीम 149 अंक बना सकी। महिला वर्ग के मुकाबलों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शैडो स्ट्राइकर और छत्रपति वॉरियर्स के बीच खेले गए मुकाबले में छत्रपति वॉरियर्स की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। एक अन्य रोमांचक मुकाबला लखनऊ रॉयल और उत्तराखंड डायमंड के बीच खेला गया।
इस मैच में लखनऊ रॉयल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 236 अंक बनाए, जबकि उत्तराखंड डायमंड की टीम 115 अंकों पर सिमट गई। दूसरा मुकाबला नेपाल और महाराष्ट्र रॉयल के बीच खेला गया, इसमें नेपाल की टीम ने 157 अंक अर्जित किए, जबकि महाराष्ट्र रॉयल की टीम 143 अंक ही बना सकी।
तीसरा मुकाबला उत्तराखंड डायमंड और शैडो स्ट्राइक के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने कड़ा संघर्ष दिखाया।
एशियाई हैमर बॉल एसोसिएशन के सचिव एवं सदस्य आशीष कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें देश-विदेश के लगभग 350 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान आशीष जायसवाल, अशोक कुमार, मनीष श्रीवास्तव, जोगिंद्र देव आर्य, दीपक श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, विजय पाल, पूर्ण चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed