सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Temporary halt of six trains given at Mohanlalganj station

Gorakhpur News: मोहनलालगंज स्टेशन पर दिया गया छह ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Temporary halt of six trains given at Mohanlalganj station
विज्ञापन
- 25 फरवरी से एक मार्च तक एक-एक मिनट रुकेंगी ट्रेनें
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 25 फरवरी से एक मार्च तक मोहनलालगंज स्टेशन पर छह एक्सप्रेस ट्रेनों को एक-एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा। यह व्यवस्था निर्धारित तिथियों में यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस (15073) और शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस (15075) सुबह 06:47 बजे मोहनलालगंज स्टेशन पहुंचेंगी और 06:48 बजे प्रस्थान करेंगी। वहीं टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस (15074) और टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस (15076) शाम 4:40 बजे स्टेशन पर पहुंचकर 4:41 बजे रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त बनारस-देहरादून एक्सप्रेस (15119) दोपहर तीन बजे पहुंचकर 3:01 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि देहरादून-बनारस एक्सप्रेस (15120) सुबह 08:30 बजे स्टेशन पर रुककर 08:31 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed